नई दिल्ली। इंग्लैंड दौरे पर शानदार प्रदर्शन कर रही इंडिया-ए (England Lions vs India A)टीम ने चार दिवसीय अनधिकृत टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड लॉयन्स के खिलाफ मजबूत स्थिति बना ली है. इस मुकाबले में करुण नायर (Karun Nair) ने बेहतरीन दोहरा शतक जड़ते हुए अपनी बल्लेबाजी का दमखम दिखाया. उन्होंने 272 गेंदों में 26 चौकों और 1 छक्के की मदद से शानदार 200+ रन बनाए.
करुण नायर की इस मैराथन पारी के अलावा सरफराज खान ने भी 92 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि ध्रुव जुरेल मात्र 6 रनों से शतक से चूक गए और 94 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इन तीनों बल्लेबाजों के योगदान से इंडिया-ए ने पहली पारी में बड़ा स्कोर खड़ा करते हुए इंग्लैंड लॉयन्स पर दबाव बना दिया है.
गौरतलब है कि करुण नायर को इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है. ऐसे में इस दोहरे शतक ने उनकी प्लेइंग इलेवन में जगह लगभग तय कर दी है. वहीं सरफराज खान, जिन्हें इस सीरीज के लिए टीम से बाहर कर दिया गया था, ने 92 रनों की पारी खेलकर चयनकर्ताओं को करारा जवाब दिया है. ध्रुव जुरेल की पारी भी खास रही, जो टेस्ट टीम के भविष्य के अहम खिलाड़ी माने जा रहे हैं.
इंडिया-ए टीम अब 6 जून से नॉर्थम्प्टन में इंग्लैंड लॉयन्स के खिलाफ एक और चार दिवसीय मुकाबला खेलेगी. इसके बाद इंडिया-ए और भारत की सीनियर टीम के बीच एक इंट्रास्क्वॉड मैच भी होगा. इस दौरे को युवा भारतीय खिलाड़ियों के लिए एक सुनहरा अवसर माना जा रहा है, जहां वे इंग्लिश परिस्थितियों में लाल गेंद से खेलने का अनुभव हासिल कर सकते हैं. साथ ही सीनियर टीम में जगह बनाने की दिशा में यह एक बड़ी छलांग साबित हो सकती है.
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…