Jhansi News
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के झांसी (Jhansi News) में एक शादी के समारोह में सिर्फ इस बात को लेकर बड़ा झगड़ा हो गया कि कौन कूलर के सामने खड़ा रहेगा. बात इतनी बढ़ गई कि मेहमानों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाए, कुर्सियां और टेंट के बर्तन फेंके गए. इस पूरे झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
जानकारी के मुताबिक, झांसी (Jhansi News ) जिले में एक शादी समारोह चल रहा था. तेज गर्मी से परेशान कुछ लोग टेंट में लगे कूलर के पास जाकर खड़े हो गए. लेकिन जब किसी और ने वहां खड़ा होने की कोशिश की, तो बहस शुरू हो गई. मामूली बहस कुछ ही मिनटों में बड़ा झगड़ा बन गई।
किसी को समझाने की बजाय मेहमानों ने आपस में हाथापाई शुरू कर दी. पहले लात-घूंसे चले, फिर कुर्सियों और टेंट में रखे बर्तनों को एक-दूसरे पर फेंका गया. देखते ही देखते शादी का माहौल लड़ाई के मैदान में बदल गया. इस झगड़े का वीडियो वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया. वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस घटना पर चौंक भी रहे हैं और मजाक भी बना रहे हैं.वहीं स्थानीय पुलिस का कहना है कि अब तक इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत नहीं की गई है. लेकिन वायरल वीडियो की जांच की जा रही है. अगर किसी ने शिकायत दर्ज कराई तो कार्रवाई की जाएगी।
Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…
Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…
Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…
Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…
Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…
Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…