मनोरंजन

बिग बॉस 19 के इस कंटेस्टेंट ने खोले अपने लव लाइफ के राज, कहा-कभी एक्टर को डेट नहीं किया

Bigg Boss 19 : टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस और बिग बॉस सीजन 19 की दमदार कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं। शो में वह जहां अपने बेबाक रवैये और सटीक बातों के लिए जानी जा रही हैं, वहीं अब उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कुछ हैरान करने वाले खुलासे किए हैं।

लव लाइफ पर खोले कई राज

बिग बॉस के घर में अक्सर अपनी जिंदगी के किस्से शेयर करने वाली कुनिका ने एक बार फिर अपने रिलेशनशिप्स पर खुलकर बात की। गौरव खन्ना और प्रणीत मोरे के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि उन्होंने कई बार डिनर डेट्स की हैं। एक मजेदार किस्सा सुनाते हुए बताया “एक बार मैं डिनर डेट पर गई थी। उस शख्स ने 20,000 रुपये की शैंपेन ऑर्डर की। कुछ दिन बाद वह मुझसे कहने लगा कि यह बहुत महंगी शैंपेन थी, मैंने इस पर काफी पैसे खर्च किए। तब मुझे एहसास हुआ कि मैंने भी वो पी ली थी। इसलिए जब उसने अगली बार डिनर पर बुलाया, तो मैंने साफ मना कर दिया।”

अफेयर, लिव-इन और शादियां

कुनिका ने आगे बताया कि उनकी दो लिव-इन रिलेशनशिप, चार रोमांस और दो शादियां रह चुकी हैं। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “मतलब अब तक 60 की उम्र तक सब ठीक चल रहा है।”

एक्टर्स से नहीं किया डेट

जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी किसी एक्टर को डेट किया है, तो उन्होंने साफ कहा “नहीं, कभी नहीं। मैंने किसी एक्टर को डेट नहीं किया। दिक्कत यह है कि एक्टर्स खुद से बहुत ज्यादा प्यार करते हैं। वो आईने में अपना चेहरा देखने में ही व्यस्त रहते हैं, किसी और को प्यार करने की फुर्सत नहीं होती।”

ये भी पढ़े - Amitabh Bachchan Birthday : Big B के जन्मदिन पर ‘जलसा’ के बाहर भीड़, श्वेता और नव्या ने दी शुभकामनाएं

कुनिका सदानंद का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनकी इस बेबाकी और आत्मविश्वास भरी बातों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

Shweta Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

1 hour ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

2 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

3 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

3 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

3 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

4 hours ago