Categories: Others

वोटिंग के दौरान इन जिलों के बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान की तैयारी पूरी

Bihar Election 2025 : बिहार में चुनाव को लेकर लगातार हलचल बनी हुई है। जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव पास आ रहे हैं, राज्य की प्रशासन मतदाताओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर बड़े कदम उठा रही है। इसी बीच सरकार ने फैसला किया है कि पहले चरण की वोटिंग वाले सभी जिलों में स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे।

यह फैसला मतदान प्रक्रिया को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए लिया गया है। प्रशासन का कहना है कि कई मतदान केंद्र स्कूल और कॉलेज परिसरों में बनाए गए हैं, ऐसे में संस्थानों को बंद रखने से मतदान में किसी तरह की बाधा नहीं आएगी और शिक्षक-कर्मचारी भी लोकतांत्रिक प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।

इन जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

बिहार के पहले चरण के मतदान में उत्तर और दक्षिण बिहार के 17 जिलों में डलेंगी। इन जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे और मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। इनमें पटना, दरभंगा, मधेपुरा, सहरसा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, शेखपुरा, नालंदा, बक्सर और भोजपुर शामिल हैं। चुनाव आयोग ने इन जिलों के सभी सरकारी और निजी स्कूलों तथा कॉलेजों को मतदान के दिन बंद रखने के निर्देश दिए हैं। इससे मतदाताओं और मतदान कर्मियों के लिए व्यवस्था आसान हो जाएगी।

मतदान की तैयारी और कार्यक्रम

पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 17 अक्टूबर तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं । 18 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 20 अक्टूबर तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे। पहले चरण का मतदान अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में होगा। दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा और दोनों चरणों के नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

पहले चरण में शामिल क्षेत्र

पहले चरण में जिन विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा, उनमें आलमनगर, बिहारीगंज, सिंहेश्वर, मधेपुरा, सहरसा, कुशेश्वरस्थान, दरभंगा ग्रामीण, बेनीपुर, जाले, मुजफ्फरपुर, कांटी, गोपालगंज, सीवान, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, मुंगेर, नालंदा, पटना साहिब, फतुहा, दानापुर, आरा, बक्सर समेत कई प्रमुख सीटें शामिल हैं। मतदाता जागरूकता अभियान भी लगातार चलाए जा रहे हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग मतदान में हिस्सा लें।

सुरक्षा इंतजाम

चुनाव आयोग ने पहले चरण के मतदान के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की घोषणा की है। राज्यभर में करीब 8.5 लाख अधिकारी और कर्मचारी चुनावी ड्यूटी पर रहेंगे. इनमें 4.5 लाख मतदान कर्मी, 2.5 लाख पुलिसकर्मी, 28 हजार मतगणना कर्मचारी और 18 हजार माइक्रो ऑब्जर्वर शामिल होंगे। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बलों की तैनाती की जाएगी ताकि मतदान शांति और निष्पक्षता से पूरा हो सके।

Kajal Sharma

Recent Posts

सिक्किम में लैंडस्लाइड, ओडिशा में चक्रवात की बारिश; 20 से ज्यादा घर बहे, 10 हजार लोग सुरक्षित जगह पहुंचे

Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…

2 minutes ago

अंतरिक्ष से आया रहस्यमयी रेडियो सिग्नल, 63.4 प्रकाश वर्ष दूर ग्रह से जुड़ा पहला संकेत

Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…

8 minutes ago

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

26 minutes ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

31 minutes ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

1 hour ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

2 hours ago