Israel-Jordan and Iran
नई दिल्ली। ईरान के खिलाफ जंग में इजरायल को इस्लामिक देश जॉर्डन का समर्थन मिल गया है। जिसकी वजह से ईरान की सेना इजरायल पर पलटवार नहीं कर पा रही है।
दरअसल इजरायली हमले के जवाब में ईरान ने ड्रोन अटैक किया था, जिसे जॉर्डन ने अपने एयरस्पेस में ही रोक दिया। जॉर्डन ने कहा है कि वो इजरायल पर हमला करने के लिए अपने एयरस्पेस का इस्तेमाल नहीं होने देगा।
बता दें कि दुनिया के ज्यादातर मुस्लिमों देशों ने जहां इजरायल के ईरान पर किए गए हमले की निंदा की है, वहीं जॉर्डन ने ऐसा कुछ भी नहीं किया है। इसके उलट अब जॉर्डन ने ईरान को पलटवार करने से रोक दिया है। जॉर्डन ने स्पष्ट कहा है कि ईरान हमारे एयरस्पेस का इस्तेमाल करने के बारे में बिल्कुल न सोचे।
मालूम हो कि ईरान ने इजराइली हमले का बदला लेने की कमस खाई है, लेकिन अगर उसे जॉर्डन का सहयोग नहीं मिलता है तो फिर शायद ही उसका कोई मिशन कामयाब हो पाए।
गौरतलब है कि जॉर्डन एक सुन्नी बहुल देश है। यहां की कुल आबादी में 97 फीसदी मुस्लिम सुन्नी हैं। वहीं ईरान एक शिया बहुल देश हैं। ईरान में शिया आबादी करीब 90 फीसदी है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…