kidney cancer
Kidney Cancer: भारत समेत दुनिया भर में किडनी कैंसर के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। किडनी हमारे शरीर का सबसे जरूरी ऑर्गेन होता है। खून फ़िल्टर करना हो या फिर शरीर से टॉक्सिंस बाहर निकालना, यह सारा काम करता है। आज के समय में किडनी एक साइलेंट किलर बन चुका है क्योंकि लोग इसके शुरुआती लक्षण को इग्नोर कर देते हैं। आइये जानते हैं किडनी के 6 बड़े लक्षण के बारे में-
अगर आपके पेशाब में खून आ रहा है तो यह किडनी से जुड़ी समस्या का बड़ा संकेत हो सकता है। पेशाब में लगातार खून आना किडनी के कैंसर का लक्षण हो सकता है। पेशाब में खून आने पर इस संकेत को इग्नोर न करें बल्कि तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।
शरीर के निचले हिस्से या फिर पेट के एक तरफ दर्द होना किडनी के कैंसर का संकेत हो सकता है। इस लक्षण को गलती से नज़रअंदाज़ न करें। अगर लगातार दर्द हो रहा है तो खुद से दवा न लेकर डॉक्टर के पास जाएं।
पेट या बाजू के पास गांठ महसूस होना भी किडनी कैंसर का संकेत हो सकता है। पेट या बाजू में किसी भी तरह की गांठ को नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए और तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए।
अचानक से वजन कम होना या फिर भूख न लगना भी किडनी कैंसर का संकेत हो सकता है। अगर आप बिना किसी कारण अचानक से वजन कम कर रहे हैं तो इसे नजरअंदाज मत कीजिये।
पर्याप्त नींद लेने के बाद भी अगर शरीर में लगातार थकान महसूस होता है तो यह भी किडनी कैंसर का संकेत हो सकता है।
बिना किसी वायरल संक्रमण के बार-बार बुखार आ रहा है तो यह किडनी कैंसर का संकेत हो सकता है। अगर आपको बार-बार बुखार आ रहा है तो खुद से दवा लेने के बदले किसी अच्छे डॉक्टर के पास जाकर चेकअप कराएं।
Owaisi Chandrashekhar Azad Alliance: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नया राजनीतिक…
PM Modi Diwali Milan Address: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दिवाली मिलन समारोह में…
Darbhanga Silver Robbery BJP Leader: बिहार के दरभंगा में 62 किलो चांदी की लूट का…
Arvind Kejriwal Death Threat: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व…
Arunachal Pradesh: अरुणाचल प्रदेश के कुरुंग कुमे जिले के पारसी पारलो कस्बे में भीषण आग…
Sonia Gandhi Memoir Political Reactions: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब 'Belonging:…