गर्मियों में इस टाइम वॉक करना पड़ सकता है भारी, फायदे की जगह कहीं हो न जाएं नुकसान

Noida : खाने के बाद वॉक, सुबह उठने के बाद मार्निंग वॉक आपकी सेहत पर सीधा असर डालती है। समय पर वॉक करने से शरीर हेल्दी होता है, लेकिन आप भी अगर बेवक्त टहल रहे है तो सावधान होने की जरूरत है। जी हां गर्मियों में वॉक करना आपकी सेहत को फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है वो कैसे आइए जानते हैं...

गलत समय पर सैर नुकसानदायक

बढ़ते तापमान के साथ ही स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को गर्मियों के दौरान वॉकिंग के समय को लेकर चेतावनी जारी की है। डॉक्टरों का कहना है कि दिन के गलत समय पर की जाने वाली सैर सेहत के लिए फायदेमंद होने की बजाय नुकसानदायक साबित हो सकती है।

इस तापमान पर करना जानलेवा

चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार, सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक का समय वॉकिंग के लिए सबसे खतरनाक माना गया है। इस दौरान सूर्य की तेज किरणें और बढ़ता तापमान व्यक्ति को डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक और त्वचा संबंधी समस्याओं का शिकार बना सकता है। विशेषकर जब पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच जाता है, तो खुले में व्यायाम करना जानलेवा हो सकता है।

इस समय करें वॉक

दिल्ली के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. राजेश शर्मा बताते हैं कि गर्मियों में सुबह 6 से 8 बजे तक और शाम 7 बजे के बाद वॉकिंग करना सबसे उपयुक्त रहता है। इन समयों में तापमान अपेक्षाकृत कम होता है और हवा में नमी का स्तर बेहतर रहता है।

हीट-रिलेटेड बीमारियां बढ़ी

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल गर्मियों में हीट-रिलेटेड बीमारियों के मामले 30 प्रतिशत तक बढ़े थे। इसमें अधिकतर मामले उन लोगों के थे जो दिन के गर्म समय में बाहरी गतिविधियां करते थे।

ऐसे रखें ध्यान

विशेषज्ञों की सलाह है कि यदि किसी कारणवश दिन में बाहर निकलना पड़े तो पर्याप्त पानी साथ रखें, हल्के रंग के कपड़े पहनें और सिर को ढककर रखें। साथ ही यदि चक्कर आना, तेज पसीना या सांस लेने में तकलीफ हो तो तुरंत छांव में आराम करें और चिकित्सक से संपर्क करें।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

12 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

12 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

13 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

14 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

14 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

14 hours ago