Categories: देश

दोस्त दोस्त ना रहा! पुराने दोस्त हिजबुल्लाह ने छोड़ा ईरान का साथ, अकेले पड़े खामनेई

नई दिल्ली। इजरायल से जंग के बीच ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई अकेले पड़े गए हैं। ईरान के पुराने दोस्त माने जाने वाले संगठन हिजबुल्लाह ने उसका साथ छोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि लेबनानी सरकार के दबाव और इजरायल के हमले के डर की वजह से हिजबुल्लाह ने ईरान का साथ देने से इनकार कर दिया है।

लेबनान की सरकार ने दी चेतावनी

ईरान पर इजरायली सेना के हमले के बाद लेबनान की सरकार ने हिजबुल्लाह को चेतावनी दी है कि वो देश को युद्ध में न झोंके। लेबनानी सरकार ने हिजबुल्लाह से कहा कि ईरान के समर्थन में इजरायल पर कोई कार्रवाई करने की जरूरत नहीं है।

लेबनान की सरकार ने कहा कि अब वो वक्त चला गया है कि जब हिजबुल्लाह खुद से निर्णय लेकर पूरे देश को युद्ध में झोंक देता था। अगर हिजबुल्लाह ने इजरायल पर कोई हमला किया तो उसका खामियाजा पूरा देश भुगतेगा।

स्ट्राइक की तैयारी में इजरायली सेना

बता दें कि हिजबुल्लाह की ओर से हमले की आशंका के चलते इजरायल की सेना पहले से ही अलर्ट पर है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इजरायली डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) के लड़ाकू विमान लेबनान पर एयर स्ट्राइक की तैयारी कर चुके हैं। इजरायल की तैयारी देख लेबनान की सरकार कोई जोखिम नहीं उठाना चाहती है।

हिजबुल्लाह ने साधी हुई है चुप्पी

बता दें कि इजरायल-ईरान संकट पर हिजबुल्लाह ने चुप्पी साधी हुई है। हालिया वर्षों में यह पहली बार है कि हिजबुल्लाह ऐसे तनाव के वक्त बिल्कुल शांत है। फिलहाल लेबनानी सरकार की चेतावनी पर हिजबुल्लाह की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि अगर इजरायल और ईरान में सीधी जंग होती है तो हिजबुल्लाह क्या फैसला करता है।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

9 hours ago

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

11 hours ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

11 hours ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

11 hours ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

12 hours ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

12 hours ago