Categories: दुनिया

ईरान या इजरायल ज्यादा पावरफुल कौन? सैन्य बजट और GDP में किसका पलड़ा भारी

Israel-Iran War: इजरायल और ईरान के बीच में जंग शुरू हो गई है। शुक्रवार की सुबह इजरायली सेना ने ईरान पर बड़ा हमला किया, इस हमले में ईरान के 20 कमांडर और 9 साइंटिस्ट मारे गए। इसके बाद ईरान ने भी पलटवार करते हुए 100 ड्रोन मारे लेकिन सभी नाकाम कर दिए गए। इस हमले के बाद मध्य पूर्व में तनाव बढ़ गया है। आइए जानते हैं दोनों देशों की किसकी सेना ज्यादा मजबूत है और कौन अपनी रक्षा बजट पर अधिक खर्च करता है।

किसका डिफेंस बजट ज्यादा

इजरायल दुनिया के चुनिंदा देशों में शामिल है, जो आधुनिक हथियारों से लैस है। इजरायल के पास आयरन डोम जैसा मजबूत डिफेंस सिस्टम है, जो बड़े से बड़े खतरनाक मिसाइलों को हवा में ही मार गिराता है। सिर्फ आयरन डोम पर ही इजरायल ईरान के रक्षा बजट से तिगुना खर्च कर देता है। ईरान का रक्षा बजट 9.95 अरब डॉलर यानी 83000 करोड़ है जबकि इजरायल का रक्षा बजट 24.4 अरब डॉलर यानी 3 लाख करोड़।

कौन ज्यादा पावरफुल

ईरान और इजरायल की जीडीपी में तुलना करें तो ईरान की GDP 413.5 अरब डॉलर है वहीं इजरायल की 525 अरब डॉलर। इजरायल के पास एक्टिव सैनिकों की संख्या 170,000 है। 465,000 रिजर्व और 35,000 अर्धसैनिक बल हैं। ईरान के पास 610,000 सक्रिय सैनिक, 350,000 रिजर्व और 220,000 अर्धसैनिक बल हैं। इजरायल के पास 612 विमान है, इसमें से 241 फाइटर जेट और 146 हेलीकॉप्टर हैं। ईरान के पास 551 विमान हैं, इसमें 186 फाइटर जेट और 129 हेलीकॉप्टर हैं। इजराइल के पास 1,370 टैंक तो ईरान के पास 1996 टैंक हैं। इजरायल के पास 5 पनडुब्बी तो ईरान के पास 3 पनडुब्बियां हैं।

ईरान को नहीं बनाने देंगे परमाणु हथियार

आपको बता दें कि इजरायल ने सुबह-सुबह ईरान पर बमों की बरसात कर दी। ईरान के मिलिट्री साइट्स और न्यूक्लियर ठिकाने को निशाना बनाया।ईरानी सेना की तरफ से कहा गया है कि इजरायल इस हमले का भारी कीमत चुकाएगा। हमले के बाद ईरान ने अपना एयर स्पेस बंद कर दिया है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इसे एक निर्णायक क्षण बताया है। उन्होंने कहा कि हम ईरान को परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

जमुई पीड़िता की फोटो शेयर करने पर एक्शन, CMO के स्टेनो पर FIR दर्ज

Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…

9 hours ago

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

12 hours ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

12 hours ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

12 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

12 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

12 hours ago