लाइफस्टाइल

‘बागी 4’ में टाइगर श्रॉफ का मस्कुलर अवतार: जानिए डाइट और वर्कआउट का सीक्रेट

Baaghi 4 : बॉलीवुड के फिटनेस आइकन और एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग फिल्म ‘बागी 4’ 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस बार टाइगर अपने फैंस को न सिर्फ जबरदस्त एक्शन से बल्कि बेहद ब्रॉड और मस्कुलर बॉडी से भी सरप्राइज करने वाले हैं। उनका यह ट्रांसफॉर्मेशन आसान नहीं था। इसके पीछे उनके फिटनेस कोच नितेश शर्मा की खास प्लानिंग और टाइगर की कड़ी मेहनत छिपी है।

7-8 महीने की तैयारी में बदला गया लुक

फिटनेस कोच नितेश शर्मा ने बताया कि ‘बागी 4’ में टाइगर को रॉनी के किरदार के लिए तैयार करने में लगभग 7 से 8 महीने का समय लगा। टाइगर पहले से ही एथलेटिक और फिट बॉडी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस फिल्म के लिए उन्हें और ज्यादा चौड़ा, ताकतवर और ठोस दिखाना जरूरी था। नितेश ने कहा, “हमारा मकसद था कि टाइगर की इमेज एक लड़के से ज्यादा मर्दाना लगे। उनकी अपर बॉडी पर खास फोकस किया गया, जिससे उनका लुक पहले से ज्यादा शॉर्प और हैवी नजर आए।”

4000 से ज्यादा कैलोरी का डाइट प्लान

टाइगर श्रॉफ की डाइट भी इस दौरान काफी बदली गई। उन्हें रोजाना लगभग 4000-4500 कैलोरी का सेवन करना पड़ता था, जो कि आम इंसान की तुलना में दोगुना है।

  • कार्बोहाइड्रेट: रोजाना 600 ग्राम उबला हुआ सफेद चावल (दो बार) और 300-300 ग्राम शकरकंद (दो टाइम)।
  • प्रोटीन: दिनभर में 10 अंडे, 200 ग्राम फिश और 400 ग्राम चिकन।
  • ब्रेकफास्ट: ओट्स, ड्राई फ्रूट्स और सीड्स।
  • हाइड्रेशन: दिनभर में 6 से 7 लीटर पानी, जिसमें हल्का सा नमक मिलाया जाता था ताकि शरीर में क्रैम्प न हों।

डाइट के साथ स्ट्रिक्ट वर्कआउट

टाइगर की ट्रेनिंग सिर्फ जिम तक सीमित नहीं थी। उन्होंने मार्शल आर्ट्स, जिमनास्टिक, डांस और कार्डियो को भी अपने रूटीन का हिस्सा बनाए रखा। इससे न सिर्फ उनकी बॉडी हैवी हुई बल्कि फ्लेक्सिबिलिटी और एनर्जी भी बरकरार रही।

ये भी पढ़े : बच्चों में कैंसर के शुरुआती संकेत: समय पर पहचान से बच सकती है जान

ट्रेलर में दिखा रिजल्ट

आज ‘बागी 4’ का ट्रेलर देखकर हर कोई टाइगर की नई बॉडी और उनके लुक की तारीफ कर रहा है। नितेश शर्मा के मुताबिक, “टाइगर का डेडिकेशन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। चाहे डाइट हो या वर्कआउट, उन्होंने हर चीज को पूरे अनुशासन के साथ फॉलो किया और यही उनकी सफलता का राज है।”

Shweta Gupta

Recent Posts

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

5 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

35 minutes ago

हरियाणा के बावल इंडस्ट्रियल एरिया में आग का कहर, सेक्टर-3 की दो कंपनियां राख; घंटों मशक्कत के बाद पाया गया काबू

Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…

59 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

2 hours ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

3 hours ago