GST 2.0
GST 2.0 : भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 56वीं जीएसटी काउँसिल बैठक में बड़ा ऐलान के बाद पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई। मौजूदा कर ढ़ाचे को सरल बनाकर अब सिर्फ दो स्लैब 5% और 18% में समेट दिया।
दिल्ली के बाजारों में बैनर, पोस्टर लगाकर अगली पीढ़ी के इस जीएसटी सुधार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्तमंत्री निर्मला सीतारमन को बधाई देने की तैयारी हो रही है। क्लाथ मार्केट के प्रधान गोपाल गर्ग व समाजसेवी व्यापारी नेता सुभाष अग्रवाल जैसे चांदनी चौक के कुछ प्रमुख व्यापारियों ने नार्थ ब्लाक में वित्तमंत्री से मुलाकात कर धन्यवाद भी ज्ञापित किया।
होटल कारोबारियों ने जीएसटी कटौती से पर्यटन उद्योग में कम से कम 10 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की उम्मीद जताई है। होटल महासंघ के अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने कहा कि अब 7,500 रुपये के कमरे के किराए पर जीएसटी पांच प्रतिशत कर दी गई है जो पहले 12 प्रतिशत तथा उसके ऊपर 28 प्रतिशत थी। उसे भी घटाकर 12 प्रतिशत पर लाया गया है।
चांदनी चौक के सांसद व कंफेडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि 400 से अधिक वस्तुओं पर कर कम करने के सुधारों से आम आदमी को रोजमर्रा के खर्चे में बड़ी राहत मिलेगी तथा कर व्यवस्था भी चुस्त दुरुस्त होगी। यह वास्तव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से देश को बड़ा दीपावली उपहार है। उन्होंने कहा कि इससे दीपावली के त्यौहारी मौसम में दिल्ली में जहां 15 प्रतिशत तथा बाकि देश में खपत में सात से आठ प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी।
ये भी पढ़े : GST सुधार पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने PM मोदी का जताया आभार, कहा–आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम
Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…
UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…