दिल्ली/NCR

Today Weather Update: हल्की बूंदाबांदी के साथ छाए रहेंगे बादल, जानें आज के मौसम का हाल

Today Weather Update: पिछले एक सप्ताह से लखनऊ समेत प्रदेश के लगभग सभी जिलों में हो रही बारिश ने भीषण उमस से तो राहत दी है, लेकिन लगातार बारिश के चलते जलभराव की समस्या देखने को मिल रही है।  दिल्ली और उससे सटे कुछ इलाकों में पिछले कुछ दिनों से बारिश का दौर लगातार जारी है। जहां एक ओर बारिश के दौरान थोड़ी मौसमी राहत मिली वहीं बारिश खत्म होते ही उमस बनी हुई है। उमस के अलावा राजधानी में जलभराव की समस्या भी बढ़ गई है।

सड़कों पर जलभराव के कारण जाम

बता दि कि रविवार (17 अगस्त) को हुई भारी बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव और जाम की वजह से लोगों की परेशानी भी बढ़ गई। मौसम विभाग ने 18 अगस्त को भी छिटपुट बारिश का पूर्वानुमान जताया है, जिससे हालात और प्रभावित हो सकते हैं।

कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी के आसार

मौसम विभाग (IMD) ने अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ और लो प्रेशर एरिया बन रहा है। सोमवार (18 अगस्त) को इसका असर दिल्ली-NCR पर भी पड़ेगा। इससे पहले, मौसम विभाग ने बताया है कि कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं कुछ इलाकों में सुबह और शाम को बादल छाए रहेंगे तथा गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। अधिकतम 34 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 से 26 डिग्री के बीच रहने का अनुमान।

जलभराव से यातायात प्रभावित

पिछले 24 घंटों के दौरान नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद सहित दिल्ली के कई हिस्सों में तेज बारिश दर्ज की गई। रविवार को धौला कुआं, नारायणा, पटेल नगर, विजय चौक, जंगपुरा, रोहिणी और संसद मार्ग जैसे इलाकों में झमाझम बारिश हुई। इस दौरान कई जगहों पर जलभराव से यातायात व्यवस्था चरमरा गई।

बीते कुछ दिन बारिश के कारण दिल्ली की वायु गुणवत्ता (AQI) में सुधार देखा गया है। रविवार शाम 4 बजे तक यह 91 रहा, जो संतोषजनक श्रेणी में आता है।

दिल्लीवासियों के लिए बड़ी चुनौतियां

भारी बारिश से जहां गर्मी से राहत मिली है, वहीं जलभराव और जाम की समस्या ने दैनिक जीवन को प्रभावित किया। कई इलाकों में रविवार दोपहर को लगे लंबे जाम से यातायात पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। मौसम विभाग ने बताया कि वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ और लो-प्रेशर एरिया सक्रिय है, जिसकी वजह से बारिश का असर और देखने को मिल सकता है।

ये भी पढ़े : महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन होंगे एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार

Kajal Sharma

Recent Posts

NVIDIA CEO की करीबी बनकर जासूसी का आरोप, चीनी महिला पर उठे सवाल तो बीजिंग ने दी सफाई

Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…

3 hours ago

काशी जा रही शव यात्रा में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी गाड़ी को मारी टक्कर; 5 की मौत, 14 घायल

Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…

4 hours ago

दिवाली पर ‘रामायण’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई, 4 दिन में दुनियाभर से जुटाए करीब 500 करोड़

Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…

4 hours ago

पाकिस्तानी टीवी एंकर राबिया अहसन की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म

Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…

4 hours ago

शेख हसीना ने नए पासपोर्ट के लिए किया आवेदन, बांग्लादेश वापसी की दिशा में बढ़ाया पहला कदम

Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…

4 hours ago

दिवाली पर पंजाब के खेतों में लगाई गई आग? दिल्ली सरकार ने AQI संकट के पीछे साजिश का लगाया आरोप

Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…

5 hours ago