DPS School
Bomb Threat : दिल्ली के कई स्कूलों को आज बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इन स्कूलों में दिल्ली के द्वारका में स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) भी शामिल है। मौके पर पुलिस और बम निरोधक दस्ते को तलाशी के लिए बुलाया गया है। दिल्ली फायर सर्विस ने इसकी पुष्टि की है।
बताया जा रहा है कि डीपीएस (DPS) द्वारका को बम से उड़ाने की धमकी वाला कॉल आया। प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए पूरे स्कूल को खाली करा लिया है। पुलिस और बम निरोधक दस्तों को तलाशी के लिए मौके पर बुला लिया, सर्च ऑपरेशन जारी है। बता दें कि दिल्ली पब्लिक स्कूल (द्वारका) को पहले भी बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है।
इससे पहले भी 16 जुलाई को राजधानी दिल्ली में स्कूलों और कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकियां मिली थी। 16 जुलाई को पांच स्कूलों को बम की धमकियां दी गई थी, जो द्वारका, पश्चिम विहार और हौज खास में स्थित हैं। इन धमकियों से छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों में दहशत है। हैरानी की बात यह है कि ये धमकियां ईमेल के जरिए भेजी जा रही हैं, जिन्हें लेकर दिल्ली पुलिस और बम निरोधक दस्ते सतर्क हो गए हैं।
जुलाई के महीने में इस तरह के कई मामले सामने आए थे, जब दिल्ली के सेंट थॉमस स्कूल, वसंत कुंज स्थित वसंत वैली स्कूल, हौज खास स्थित मदर्स इंटरनेशनल स्कूल, पश्चिम विहार स्थित रिचमंड ग्लोबल स्कूल और लोदी एस्टेट स्थित सरदार पटेल विद्यालय को सुबह ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। तब तीन दिनों में लगभग 10 स्कूलों और एक कॉलेज को बम से उड़ाने की ऐसी धमकियां मिली थीं। हालांकि, जांच के बाद सभी धमकियां फर्जी पाई गई थीं।
ये भी पढ़े : EC Press Conference : चुनाव आयुक्त और 7 अधिकारियों की मौजूदगी में विपक्ष के आरोपों पर बयान, जानें क्या कहा ?
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…