राशिफल

Today Horoscope: आपके लिए आज का दिन लाएगा खुशियां या चुनौतियां? जानें पूरा राहिफल

Today Horoscope12 March 2026: 12 मार्च, गुरुवार: पंचांग के अनुसार गुरुवार का दिन विष्णु भगवान को समर्पित माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन विष्णु जी की पूजा से बुद्धि, विद्या और मानसिक शांति प्राप्त होती है। ज्योतिष विशेषज्ञों की गणनाओं के अनुसार 12 मार्च का दिन कुछ राशियों के लिए अत्यंत शुभ रहेगा, वहीं कुछ राशियों को सतर्क रहने की जरूरत है। आइए जानें 12 मार्च 2026 के लिए सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। आज गुस्से पर काबू रखना जरूरी है। नौकरी या प्रोफेशनल कारणों से विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है या परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। खर्चे बढ़ सकते हैं, इसलिए वित्तीय मामलों में संभलकर निर्णय लें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों के लिए समय अच्छा है। शैक्षिक और बौद्धिक कार्यों में मन लगेगा। ईमानदारी और आत्मविश्वास से काम करने पर फायदा होगा। इनकम में वृद्धि के संकेत हैं। कारोबारी अवसर मिल सकते हैं, लेकिन मेहनत और सतर्कता जरूरी है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले आज अपने प्रोफेशनल जीवन में जिम्मेदारियों का सामना करेंगे। भावनाओं पर नियंत्रण रखना अत्यंत आवश्यक है। आत्मविश्वास उच्च रहेगा, पर संयम से काम लें।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। धन हानि के संकेत हैं। निवेश से बचें। पारिवारिक विवाद होने की संभावना है, इसलिए शब्दों पर नियंत्रण रखें।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। व्यापार और स्वास्थ्य पर ध्यान दें। फैसले सोच-समझकर लें। स्वास्थ्य में थोड़ी समस्या हो सकती है। लव लाइफ अच्छी रहेगी और संतान से सुखद समाचार मिल सकते हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों को पर्सनल लाइफ में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। बीपी (लो या हाई) पर विशेष ध्यान दें। बिजनेस सामान्य रहेगा, पर स्वास्थ्य प्राथमिकता बनाएं।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए मानसिक स्थिति थोड़ी परेशान कर सकती है। थकान और उदासी महसूस हो सकती है। स्वास्थ्य और व्यापार की स्थिति सामान्य है। आज आराम करना बेहतर रहेगा।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए यह समय महत्वपूर्ण है। पर्सनल और प्रोफेशनल जीवन दोनों में संतुलन बनाए रखना आवश्यक है। अपने पार्टनर को सपोर्ट दें। लव लाइफ और पारिवारिक जीवन संतोषजनक रहेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन अनुकूल है। पार्टनर की हेल्थ पर ध्यान दें। नौकरी में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। प्रेम और संतान संबंध सामान्य रहेंगे।

मकर राशि

मकर राशि वाले खर्चों की अधिकता से परेशान हो सकते हैं। हालांकि इसका जीवन पर ज्यादा प्रभाव नहीं होगा। घर में लाइफ पार्टनर से झगड़े की संभावना है। स्वास्थ्य, लव और व्यापार सामान्य रहेंगे।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों की इनकम में वृद्धि के संकेत हैं। मानसिक तौर पर थोड़ा दबाव महसूस कर सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य है। लव लाइफ और व्यापार अच्छे रहेंगे। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए परिस्थितियां प्रतिकूल रह सकती हैं। स्वास्थ्य और पर्सनल लाइफ पर विशेष ध्यान दें। लव लाइफ सामान्य रहेगी, पर संयम और सतर्कता जरूरी है।

12 मार्च 2026 का दिन राशियों के लिए मिलाजुला प्रभाव लेकर आया है। जहां कुछ लोग लाभ और सफलता की ओर बढ़ेंगे, वहीं कुछ को संयम, धैर्य और स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। विशेष रूप से स्वास्थ्य और पारिवारिक मामलों में सतर्क रहना आज सभी के लिए लाभकारी रहेगा।

ये बह पढ़ें: ब्यूटी पार्लर की आड़ में चलता था खतरनाक नेटवर्क? दो बहनों की गिरफ्तारी के बाद चौंकाने वाले खुलासे

Shagun Chaurasia

Recent Posts

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

1 hour ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

2 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

2 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

2 hours ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

3 hours ago

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

3 hours ago