9 Naxalites Surrendered News: आंध्र प्रदेश में नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। डेडलाइन पूरी होने से सिर्फ 24 घंटे पहले यहां बड़े माओवादी कमांडर सुरेश समेत 9 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया। बताया गया है कि कमांडर सुरेश पिछले 36 साल से अंडरग्राउंड था। अब इन सभी को मुख्यधारा में लाने और पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
टॉप नक्सली कमांडर सुरेश कई संगीन मामलों में शामिल रहा है। वह वर्ष 2018 में हुए पूर्व विधायक किदारी सर्वेश्वर राव और पूर्व विधायक सिवरी सोमेश्वर राव की हत्या का मुख्य आरोपी भी था। इसके अलावा सुरेश का नाम पुलिस बलों पर किए गए कई घात लगाए जाने वाले हमलों से भी जुड़ा हुआ है। आंध्र प्रदेश के अलावा नक्सली कमांडर सुरेश का नाम ओडिशा और छत्तीसगढ़ में हुए कई बड़े माओवादी हमलों में शामिल रहा है।
डीजीपी हरीश कुमार गुप्ता के सामने नक्सली कमांडर सुरेश समेत अन्य 8 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और अन्य सामग्रियां बरामद की है। इनमें 1 INSAS राइफल, 2 BGL हथियार, 5 '.303' राइफल्स, 5 SBBL गन और 6 सिंगल-शॉट राइफल्स शामिल हैं। इसके अलावा बड़ी मात्रा में विस्फोटक, कारतूस और संचार उपकरण जब्त किए हैं।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…