MP Prashant Padole Accident: महाराष्ट्र के भंडारा से कांग्रेस सांसद प्रशांत पड़ोले की कार का सोमवार सुबह एक्सीडेंट हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब वह संसद की कार्यवाही में शामिल होने को लेकर दिल्ली रवाना होने के लिए नागपुर एयरपोर्ट जा रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार सांसद प्रशांत और ड्राइवर घायल हो गए हैं। हालांकि, कोई बड़ा नुकसान या जान-माल की हानि नहीं हुई है।
सांसद प्रशांत पड़ोले दिल्ली में संसद की कार्यवाही में भाग लेने के लिए रवाना हो रहे थे। वे भंडारा से निजी कार के जरिए नागपुर एयरपोर्ट पहुंचकर फ्लाइट पकड़ने वाले थे, तभी रास्ते में एक ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे में उनके पैर में हल्की चोट आई, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपने आधिकारिक कार्यक्रम को प्राथमिकता दी और सीधे नागपुर एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से उन्होंने तय कार्यक्रम के अनुसार दिल्ली के लिए उड़ान भरी।
हादसे के बाद सांसद प्रशांत पड़ोले ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर घटना की जानकारी साझा की। उन्होंने सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को टैग करते हुए सवाल उठाए। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा, "सांसद नहीं सुरक्षित। जनता का क्या होगा? आज दिल्ली के लिए निकलना था, सुबह भंडारा से निजी कार से नागपुर एयरपोर्ट जाना था। नागपुर के करीब ट्रक वाले ने जोरदार टक्कर मार दी। कार क्षतिग्रस्त हुई, पर मुझे कहीं लगा नहीं, लेकिन कार का नुकसान हुआ।"
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…