स्वास्थ्य समाचार

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का प्रकोप: खतरनाक स्तर पर पहुंचा AQI, ऑफिस जाने वाले लोग ऐसे करें बचाव

Air Pollution : दीवाली के बाद दिल्ली-एनसीआर की हवा एक बार फिर जहरीली हो गई है। बुधवार सुबह तक कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) “खतरनाक” श्रेणी में दर्ज किया गया हा। धुएं के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। प्रदूषित हवा में मौजूद सूक्ष्म कण फेफड़ों और आंखों पर बुरा असर डाल रहे हैं। विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि लोग खासकर सुबह और देर शाम के समय बाहर निकलने से बचें और जरूरी एहतियात बरतें।

N95 या N99 मास्क पहनना जरूरी

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, कपड़े या सर्जिकल मास्क प्रदूषण से सुरक्षा प्रदान नहीं कर पाते। इसलिए ऑफिस जाने वाले लोगों को N95 या N99 मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए। ये मास्क हवा में मौजूद PM2.5 और PM10 जैसे सूक्ष्म कणों को फिल्टर करने में सक्षम होते हैं।

घर लौटकर रखें साफ-सफाई का ध्यान

बाहर से लौटने के बाद हाथ-मुंह अच्छी तरह धोएं और गुनगुने पानी से गरारे करें। प्रदूषण के कण अक्सर बालों और कपड़ों पर चिपक जाते हैं, इसलिए घर आने के बाद कपड़े तुरंत बदलें और स्नान करें। आंखों में जलन या खुजली महसूस होने पर उन्हें ठंडे पानी से धोना फायदेमंद रहता है।

डाइट में बढ़ाएं विटामिन-C और E की मात्रा

प्रदूषण के प्रभाव से बचने के लिए शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) को मजबूत रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए आंवला, संतरा, नींबू, पपीता, बादाम और पालक जैसे विटामिन-C और E से भरपूर खाद्य पदार्थों को डाइट में शामिल करें। पर्याप्त मात्रा में पानी पीना भी शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है।
इनडोर पौधे लगाएं

घर या ऑफिस की हवा को शुद्ध रखने के लिए एलोवेरा, स्नेक प्लांट, स्पाइडर प्लांट और पीस लिली जैसे पौधे लगाना लाभदायक है। ये पौधे हवा से कार्बन डाइऑक्साइड और हानिकारक तत्वों को सोखकर ऑक्सीजन बढ़ाते हैं।

AQI पर रखें नजर

मोबाइल ऐप्स या वेबसाइट के जरिए रोजाना एयर क्वालिटी इंडेक्स की जानकारी लेते रहें। अगर AQI 100 से ऊपर चला जाए तो बाहर निकलने में सावधानी बरतें, जबकि 200 से अधिक होने पर गैर-जरूरी कामों के लिए घर से बाहर न निकलें।

समय-समय पर कराएं हेल्थ चेकअप

जो लोग अस्थमा या सांस संबंधी बीमारियों से जूझ रहे हैं, उन्हें विशेष सतर्कता की जरूरत है। खांसी, गले में खराश, आंखों में जलन या सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। नियमित स्वास्थ्य जांच कराते रहना बेहतर विकल्प है।

ये भी पढ़े - Bhai Dooj 2025 : क्यों मनाते हैं भाई दूज, जानें शुभ मुहूर्त और भाई को टीका करने की विधि

अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचना हेतु है। इसे चिकित्सकीय सलाह का विकल्प न समझें। स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या के लिए डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।

Shweta Gupta

Recent Posts

UN महासभा में नेपाल के PM बालेन शाह ने भारत को कहा शुक्रिया, जानें वजह

Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…

11 minutes ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आज से आगाज, ग्रेटर नोएडा में जुटेगा कारोबार का बड़ा मंच

UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…

28 minutes ago

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

13 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

13 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

14 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

15 hours ago