UP News
UP News : बुलंदशहर जिले के डिबाई कस्बे में उस समय सनसनी फैल गई जब पुलिस की रेड के दौरान एक प्रेमी युगल ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। मामला बुधवार देर रात का है। बताया जा रहा है कि युवक अपनी नाबालिग प्रेमिका को लेकर मुजफ्फरनगर से फरार होकर यहां किराए के मकान में रह रहा था।
जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरनगर पुलिस नाबालिग लड़की को बरामद करने के लिए डिबाई के सराय किशनचंद मोहल्ले में पहुंचे। पुलिस को देख युवक और किशोरी घबराकर कमरे से निकलकर पड़ोसी की छत पर चढ़ गए। गिरफ्तारी के डर से युवक ने पहले प्रेमिका को गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मार ली। दोनों की मौके पर मौत हो गई।
मोहल्ले में गोलियों की आवाज से हड़कंप मच गया और लोग घरों से बाहर निकल आए। सूचना पाकर सीओ शोभित कुमार और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि रतन सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए।
पुलिस (UP News) जांच में सामने आया कि युवक प्रिंस, अपनी प्रेमिका को लेकर पहले अपने देवबंद निवासी फूफा प्रमोद के पास गया था। लेकिन फूफा ने दोनों को रखने से मना कर दिया। बाद में उन्होंने जानकारों की मदद से 22 सितंबर को मोहल्ला सराय किशनचंद में नरेंद्र कुमार के मकान की ऊपरी मंजिल पर किराए का कमरा लिया था छपार पुलिस ने फूफा प्रमोद से पूछताछ की और उसकी निशानदेही पर बुधवार देर रात दोनों तक पहुंची। तभी घटना घट गई। पुलिस ने घटनास्थल से एक तमंचा और दो खोखे बरामद किए हैं।
ये भी पढ़े – UP International Trade Show: पीएम ने किया उद्घाटन, कहा- ‘UP सबसे अधिक इंटरनेशनल….’
SSP ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह साफ हुआ है कि युवक ने पहले किशोरी को गोली मारी और फिर खुद को। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…