मनोरंजन

Wolverine Game : ट्रेलर हुआ रिलीज़, 2026 में मिलेगा फैंस को धमाकेदार एक्सपीरियंस

Wolverine Game : मार्वल यूनिवर्स के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। लंबे इंतजार के बाद स्पाइडर-मैन 2 बनाने वाले Insomniac Games ने आखिरकार अपने नए गेम Marvel’s Wolverine का पहला ट्रेलर जारी कर दिया है। यह एक सिंगल-प्लेयर एक्शन फ्रैंचाइज़ी होगी, जिसमें स्पाइडर-मैन सीरीज की झलक और समान गेमप्ले मैकेनिक्स देखने को मिलेंगे।

कब होगा रिलीज़?

सोनी ने अपने State of Play Presentation के दौरान गेम का ट्रेलर दिखाया और साथ ही इसकी लॉन्च टाइमलाइन भी सामने रखी। जानकारी के मुताबिक यह गेम साल 2026 में रिलीज़ होगा। हालांकि, अभी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि गेम अक्टूबर 2026 में बाजार में उतारा जा सकता है। वही, डेवलपर्स ने अगले साल एक शानदार Spring Showcase रखने का वादा किया है, जहां सटीक रिलीज़ डेट का खुलासा किया जाएगा।

कहानी और गेमप्ले

ट्रेलर में वुल्वरीन के एडामेंटियम पंजों की जबरदस्त झलक देखने को मिलती है। इसमें खून से लथपथ संघर्ष, ज़बरदस्त एक्शन, मोटरसाइकिल चेज़ और कई हाई-इंटेंसिटी सीक्वेंस शामिल हैं। कहानी लोगन के निजी मिशन पर आधारित है, जहां वह अपने अतीत से जुड़े रहस्यों को उजागर करने की कोशिश करता है। इस दौरान वह कई दुश्मनों से भिड़ेगा और अपने रास्ते में आने वाली हर चुनौती का सामना करेगा।

आवाज देंगे लियाम मैकइंटायर

गेम में लोगन यानी वुल्वरीन को अभिनेता लियाम मैकइंटायर ने अपनी आवाज़ दी है। उनकी दमदार वॉइस और लोगन के खतरनाक रूप का मेल गेमर्स को एक अनोखा अनुभव देने वाला है।

ये भी पढ़ेBigg Boss 19: घर में हंगामा, कैप्टेंसी टास्क में फरहाना बनीं कैप्टन, झगड़ों से भरा एपिसोड

Marvel’s Wolverine गेम अपने गहरे प्लॉट, तीखे एक्शन और शानदार ग्राफिक्स के साथ 2026 में फैंस को एक नई दुनिया में ले जाने के लिए तैयार है।

Shweta Gupta

Recent Posts

हरियाणा सिविल सचिवालय से फिरोजपुर के स्कूल तक, कई जगह बम धमाके की धमकी

Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…

13 minutes ago

हवा साफ करने में खर्च हुए ₹574 करोड़, फिर भी मुंबई की AQI रैंकिंग गिरी

Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…

14 minutes ago

Pakistan Row: न्यूयॉर्क की सड़कों पर ‘चोर आया’ पोस्टर का दावा, अमेरिका में क्यों मचा बवाल

Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…

23 minutes ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बेटे ने हिटमैन से कहा- ‘पकड़े जाओ तो पत्नी का नाम लेना’

Kanpur Businessman Murder: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस…

44 minutes ago

SIR को लेकर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, कहा- अगर अवैध काम हुआ तो CEC पर चलाया जाए आपराधिक मुकदमा

SIR Priyanka Gandhi Statement: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने SIR को लेकर मुख्य चुनाव…

46 minutes ago

ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: जलने की गंध आने पर भी ड्राइवर ने नहीं रोकी बस, बोला- ‘मरना है तो मर जाओ, बस नहीं रोकेंगे’

Greater Noida Bus Fire: ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात दिल्ली से…

1 hour ago