राजस्थान

Train Accident : श्रीमाधोपुर में मालगाड़ी पटरी से उतरी, बड़ा हादसा टला

Train Accident : राजस्थान के सीकर जिले के श्रीमाधोपुर रेलवे स्टेशन के पास बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया। फुलेरा से रेवाड़ी जा रही एक मालगाड़ी के कई डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि कई डिब्बे एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई और न ही कोई घायल हुआ।

हादसा कैसे हुआ

चश्मदीद के अनुसार, मालगाड़ी श्रीमाधोपुर के पास रेलवे ट्रैक पर अचानक आए एक बैल को बचाने के प्रयास में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ट्रेन चालक ने बैल को ट्रैक पर देखकर तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाए, जिससे कई डिब्बे असंतुलित होकर पटरी से उतर गए। इस दौरान कुछ डिब्बे एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गए और ट्रैक के दोनों ओर माल बिखर गया।

राहत और मरम्मत का काम जारी

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारी, रेस्क्यू टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। भारी मशीनों की मदद से डिब्बों को हटाने और ट्रैक को दुरुस्त करने का काम तेजी से चल रहा है। रेलवे प्रशासन ने कहा है कि जल्द ही ट्रैक को बहाल कर यातायात सामान्य कर दिया जाएगा।

जांच के आदेश

उत्तर पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटना की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। शुरुआती रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि अचानक ब्रेक लगाने के कारण ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतरे।

ये भी पढ़े – राजस्थान से अब आसानी से ले जा सकेंगे ऊंट, सरकार ने जारी किए नए नियम

यात्री सेवाओं पर असर

भले ही हादसा मालगाड़ी (Train Accident ) के साथ हुआ हो, लेकिन यह ट्रैक कई यात्री ट्रेनों का भी रूट है। ऐसे में रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से डायवर्ट किया है। श्रीमाधोपुर और आसपास के इलाकों में रेल सेवाएं फिलहाल आंशिक रूप से प्रभावित हैं, पर अधिकारियों का कहना है कि स्थिति जल्द सामान्य हो जाएगी।

Shweta Gupta

Recent Posts

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

9 minutes ago

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

2 hours ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

2 hours ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

2 hours ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

3 hours ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

3 hours ago