राजस्थान

राजस्थान में मौसम बदला, ग्रामीण इलाकों में धुंध और ठंड की आहट, गिरा पारा

Rajasthan News :  राजस्थान में बीते दो-तीन दिनों की बारिश के बाद मौसम में बड़ा बदलाव आया है। ग्रामीण इलाकों में सड़क पर वाहन चलाते समय विजिबिलिटी 100 से घटकर 50 मीटर तक रह गई है। अचानक आए मौसम के बदलाव से अब सर्दी की आहट महसूस होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन तक मौसम साफ रहने की संभावना है।

बारिश के बाद ठंड का असर

प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हुई बारिश ने मौसम को ठंडा कर दिया है। रात और सुबह के समय हल्की ठंड का अनुभव होने लगा है। सीकर जिले के ग्रामीण इलाकों में कई जगह धुंध छाने लगी है।

मंगलवार को दिनभर प्रदेश के अधिकांश शहरों में मौसम ड्राय रहा, जबकि पूर्वी राजस्थान के कुछ जिलों में हल्के बादल रहे और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि राज्य में बुधवार से मौसम ड्राय रहेगा और अगले 4-5 दिन धूप निकलने की संभावना है।

बारिश का आंकड़ा

पिछले 24 घंटे में राज्य के विभिन्न स्थानों पर रिकॉर्ड की गई बारिश:

  • धौलपुर (बाड़ी): 16 mm

  • उर्मिला सागर: 12 mm

  • धौलपुर शहर: 8 mm

  • भरतपुर (उच्चैन): 18mm

  • रूदावल: 8 mm

  • झालावाड़ (बाकनी): 2 mm

  • हनुमानगढ़ (नोहर): 4 mm

  • अलवर (नीमराणा): 20 mm

  • बहरोड़: 26 mm

बारिश के बाद प्रदेश में ठंड की शुरुआत हो गई है। लोग घरों में एसी और कूलर बंद करने लगे हैं।

न्यूनतम तापमान कुछ प्रमुख शहरों में इस प्रकार दर्ज किया गया:

  • अलवर, जयपुर: 19.8°C

  • पिलानी: 17.6°C

  • सीकर: 17.5°C

  • सिरोही: 17.1°C

  • दौसा: 19.9°C

  • झुंझुनूं: 18.8°C

  • नागौर: 19.9°C

  • गंगानगर: 20.5°C

  • चूरू: 20°C

  • करौली: 20.8°C

  • वनस्थली (टोंक): 20.4°C

  • अजमेर: 21.2°C

  • उदयपुर: 21.9°C

  • प्रतापगढ़: 21.8°C

  • पाली: 21.5°C

अगले दिनों का मौसम

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, राज्य में 12 अक्टूबर तक आसमान साफ रहने की संभावना है। धूप निकलने के साथ दिन और रात के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

Kajal Sharma

Recent Posts

पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर बड़ा हमला, तालिबान सुप्रीम लीडर के शहर कंधार में धमाका

Pakistan Afghanistan Conflict: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ…

29 minutes ago

जमुई के बाद समस्तीपुर में भी युवती से सरेराह बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद 4 गिरफ्तार

Samastipur: बिहार में जमुई की घटना के कुछ ही दिनों बाद समस्तीपुर से भी युवती…

32 minutes ago

ट्रंप को कोर्ट से बड़ा झटका, मीडिया बैन का फैसला रद्द, व्हाइट हाउस में एंट्री बहाल करने का आदेश

Trump White House Media Ban: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के CNN, MS NOW और…

59 minutes ago

एक्टर शाहरुख की नेटवर्थ में ₹2,500 करोड़ की गिरावट, फिर भी अमीर एक्टर्स की लिस्ट में किंग

Shah Rukh Khan Net Worth: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर भारत के…

1 hour ago

वंदे भारत चेयर कार का हाई-स्पीड ट्रायल पूरा, 180 की रफ्तार के बाद अब इन टेस्ट की बारी

Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…

2 hours ago