नोएडा

गौतमबुद्ध नगर में वृक्षारोपण महाभियान, गिनीज रिकॉर्ड की दिशा में ऐतिहासिक पहल

Greater Noida News : उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी ‘वृक्षारोपण महाभियान-2025’ के तहत गौतमबुद्ध नगर में एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे जेवर क्षेत्र में आयोजित इस कार्यक्रम में 9000 से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश सरकार का उद्देश्य इस वृहद अभियान के माध्यम से 37 करोड़ पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण को नई दिशा देना है। इस ऐतिहासिक वृक्षारोपण कार्यक्रम को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।

पर्यावरणीय संरक्षण के लिए प्रेरणा का स्रोत बना

कार्यक्रम की सफलता में जेपी इंफ्राटेक की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही। कंपनी ने न केवल भूमि उपलब्ध कराई, बल्कि वृक्षारोपण की संपूर्ण योजना, व्यवस्थापन, समतलीकरण और तकनीकी सहयोग भी प्रदान किया। जेपी इंफ्राटेक ने अपनी पूरी टीम और संसाधनों को इस अभियान में लगाया, जिससे कार्यक्रम निर्धारित समय में सफलतापूर्वक संपन्न हो सका। उद्यान विभाग और कृषि विभाग के संयुक्त सहयोग से यह आयोजन एक मॉडल कार्यक्रम के रूप में सामने आया, जो भविष्य में पर्यावरणीय संरक्षण के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

यह लोग रहे मौजूद

अम्बा प्रकाश शर्मा (अपर जिला कृषि अधिकारी), ऋचा शर्मा (उद्यान निरीक्षक), रिनी शर्मा (उद्यान विभाग), प्रशांत कुमार (उद्यान विभाग), नरेंद्र कुमार (उद्यान विभाग), जय प्रकाश (डी.जी.एम.), मुकेश कुमार शर्मा (डी.जी.एम.), जेके शर्मा (वरिष्ठ प्रबंधक), मिनाक्षी वर्मा (प्रबंधक) अनुज कुमार (प्रबंधक), विशन शर्मा (एडमिन) आदि लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़े-

https://newsindia24x7.tv/delhi/officers-transfer-in-noida-greater-noida-authority-7332/

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IBM का बड़ा फैसला, अमेरिका में ज्यादातर पदों के लिए H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप बंद

IBM H1B Visa Sponsorship: टेक कंपनी IBM ने अमेरिका में अपने कंसल्टिंग कारोबार के ज्यादातर…

12 minutes ago

दिल्ली की हवा में मामूली सुधार, AQI घटकर 299 पर पहुंचा; 28 केंद्रों पर अब भी ‘बेहद खराब’

Delhi AQI: दिल्ली में बुधवार सुबह वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार दर्ज किया गया। सुबह…

41 minutes ago

पाकिस्तान ने ईरानी नागरिकों को लेने से किया इनकार, बीच रास्ते से अमेरिका की डिपोर्टेशन फ्लाइट लौटी

US Iran Deportation Flight: अमेरिका से ईरानी नागरिकों को डिपोर्ट करने की कोशिश को बड़ा…

1 hour ago

सोनीपत में मामूली टक्कर पर खूनी खेल, बदमाशों ने डे-बैक मैनेजर को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

Sonipat: हरियाणा के सोनीपत में रोड रेज की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जम्मू-कटरा…

1 hour ago

IPL 2027 से पहले बड़ा धमाका, पंजाब के हुए हार्दिक पंड्या; मुंबई इंडियंस में शामिल हुए अर्शदीप सिंह!

Hardik Pandya Arshdeep Singh Trade: आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के…

2 hours ago

गुवाहाटी के पास कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के पांच डिब्बे पटरी से उतरे, सभी यात्री सुरक्षित

Guwahati Train Derailment: असम में बुधवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा हो गया। गुवाहाटी के…

2 hours ago