ईरान की 3 शर्तों पर अड़ा अमेरिका
US Iran War Updates: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच दुनिया की नजरें उस अहम समुद्री रास्ते पर टिकी हैं, जिससे वैश्विक तेल-गैस आपूर्ति जुड़ी है। ईरान ने इस रास्ते को फिर से खोलने के लिए अमेरिका के सामने तीन अहम शर्तें रखी हैं, लेकिन मामला सुलझने के बजाय और उलझता दिख रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने हाल ही में ओमान और पाकिस्तान के संपर्क सूत्रों के जरिए यह प्रस्ताव रखा। ईरान ने साफ कहा है कि वह होर्मुज जलडमरूमध्य को तभी खोलेगा, जब अमेरिका उस पर और उसके बंदरगाहों पर लगी पाबंदियां हटाए, मिडिल ईस्ट में जारी सैन्य टकराव खत्म हो और परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत को फिलहाल टाल दिया जाए।
हालांकि, अमेरिका की तरफ से इस प्रस्ताव को लेकर सकारात्मक संकेत नहीं मिले हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी सुरक्षा टीम इस डील को लेकर सतर्क नजर आ रहे हैं। सबसे बड़ा विवाद ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर है, जिसे प्रस्ताव में आगे के लिए टालने की बात कही गई है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी साफ कर दिया है कि ऐसा कोई समझौता मंजूर नहीं होगा, जिसमें परमाणु गतिविधियों पर सख्ती से रोक न हो। उनका कहना है कि किसी भी स्थिति में ईरान को परमाणु हथियार बनाने की दिशा में बढ़ने नहीं दिया जा सकता।
फिलहाल व्हाइट हाउस ने आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन संकेत यही हैं कि बातचीत आसान नहीं होगी। ऐसे में होर्मुज का मुद्दा सिर्फ क्षेत्रीय नहीं, बल्कि वैश्विक अर्थव्यवस्था और ऊर्जा संकट से भी जुड़ता जा रहा है।
ये भी पढ़ें: हमले पर पत्रकार के पूछे गए सवाल पर राष्ट्रपति ट्रंप ने दिया तीखा जवाब, कहा- ‘तुम्हें शर्म आनी चाहिए’
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…