Breaking

पटियाला रेल ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप, जांच में जुटीं एजेंसियां

Punjab Patiala blast: पंजाब के पटियाला जिले में देर रात एक तेज धमाके की घटना सामने आई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यह विस्फोट राजपुरा और शंभू रेलवे स्टेशनों के बीच डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFCCI) की रेल लाइन पर हुआ बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सुरक्षा टीमें

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF), जीआरपी और स्थानीय पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। वरिष्ठ अधिकारियों ने भी हालात का जायजा लिया। फिलहाल किसी तरह के नुकसान या हताहत की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एहतियात के तौर पर पूरे क्षेत्र को घेर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।

साजिश के एंगल से जांच जारी

रेलवे ट्रैक पर हुए इस धमाके को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू से जांच कर रही हैं। शुरुआती तौर पर इसे किसी बड़ी साजिश या ट्रैक को नुकसान पहुंचाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं और घटना के पीछे संभावित कारणों की पड़ताल की जा रही है। हाल ही में चंडीगढ़ में हुए एक विस्फोट की घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही सतर्क हैं।

गुरदासपुर में संदिग्ध वस्तु मिलने से बढ़ी चिंता

इसी बीच गुरदासपुर में भी सोमवार शाम एक संदिग्ध वस्तु मिलने से हड़कंप मच गया। गीता मंदिर रोड स्थित बाजार में एक दुकान के बाहर अज्ञात लोगों द्वारा कोई संदिग्ध सामान फेंकने की बात सामने आई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके को खाली कराकर घेराबंदी कर दी।

एसपी डीके चौधरी के अनुसार, फिलहाल जांच की जा रही है कि बरामद वस्तु विस्फोटक थी या नहीं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हर पहलू की जांच में जुटी हुई है।

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

गौरतलब है कि कुछ महीने पहले फतेहगढ़ साहिब जिले में भी रेलवे ट्रैक पर धमाके की घटना हुई थी। सरहिंद इलाके में हुए उस विस्फोट में रेल लाइन का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था और गुजर रही मालगाड़ी का इंजन भी प्रभावित हुआ था। इस हादसे में लोको पायलट घायल हो गया था।

ये भी पढ़ें: ईरान की 3 शर्तों पर अड़ा अमेरिका! होर्मुज खोलने पर क्यों नहीं मान रहे डोनाल्ड ट्रम्प ?

Deepika Gupta

Recent Posts

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

4 hours ago

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

6 hours ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

6 hours ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

7 hours ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

7 hours ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

7 hours ago