Donald Trump News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला के तेल भंडार को लेकर बड़ा दावा किया है। ट्रंप के मुताबिक, अमेरिका ने 65 अरब बैरल से ज्यादा प्रमाणित तेल भंडार पर बहुमत नियंत्रण हासिल कर लिया है। उन्होंने इसे ‘विश्व इतिहास का सबसे बड़ा तेल सौदा’ बताया है।
ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस समझौते की जानकारी दी। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका ने वेनेजुएला के 65 अरब बैरल से ज्यादा प्रमाणित तेल भंडार पर बहुमत नियंत्रण सुनिश्चित कर लिया है। ट्रंप के मुताबिक, यह समझौता अमेरिकी करदाताओं पर बिना किसी लागत के हुआ है और इससे अमेरिका की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि तेल की आपूर्ति बढ़ने से भविष्य में पेट्रोल की कीमतों को नियंत्रित रखने में मदद मिलेगी।
यह घोषणा ऐसे समय हुई है जब करीब नौ महीने पहले अमेरिकी सैन्य अभियान के दौरान वेनेजुएला के तत्कालीन राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को हिरासत में लेकर अमेरिका लाया गया था। मादुरो पर ड्रग तस्करी और नार्को-टेररिज्म से जुड़े आरोप लगाए गए थे। उनके सत्ता से हटने के बाद ट्रंप प्रशासन ने वेनेजुएला के तेल क्षेत्र में अमेरिकी ऊर्जा कंपनियों के लिए नए अवसरों के संकेत दिए थे।
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…
Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…