Reliance Group: मुकेश अंबानी की अगुवाई वाले रिलायंस ग्रुप और मीडिया कारोबारी सुभाष चंद्रा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का मामला सामने आया है। चंद्रा ने रिलायंस से जुड़े मीडिया संस्थानों को लेकर कुछ आरोप लगाए थे, जिन्हें कंपनी ने शुक्रवार को पूरी तरह खारिज कर दिया। रिलायंस ने इन आरोपों को बेबुनियाद और भ्रामक बताया है।
रिलायंस ग्रुप ने एक बयान में सुभाष चंद्रा की टिप्पणियों को बेबुनियाद बताते हुए निराशा जताई। कंपनी ने रिलायंस ग्रुप से जुड़े मीडिया संस्थानों पर लगाए गए आरोपों और इशारों को पूरी तरह खारिज किया। ग्रुप ने कहा कि उसके मीडिया ब्रांड्स का इस्तेमाल कभी किसी पर हमला करने के लिए नहीं किया गया और आगे भी ऐसा नहीं किया जाएगा।
रिलायंस के प्रवक्ता ने कहा कि ग्रुप सुभाष चंद्रा का एक कारोबारी और उद्यमी के तौर पर सम्मान करता है और उनके अच्छे भविष्य की कामना करता है। दरअसल, चंद्रा ने मुकेश अंबानी और रिलायंस की मीडिया कंपनियों पर अपने कर्ज और हाल की NCLT कार्यवाही को लेकर गुमराह करने वाली बातें फैलाने का आरोप लगाया है।
Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…
Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…
Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…
Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…
Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…
Binance CFO: क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज Binance में बड़े बदलाव की खबर सामने आई है। कंपनी के…