Saturday, Aug 29

होम = Cover Story Top = रिलायंस ने सुभाष चंद्रा के आरोपों को बताया ‘बेबुनियाद’, मीडिया संस्थानों पर आरोपों से किया इनकार

रिलायंस ने सुभाष चंद्रा के आरोपों को बताया ‘बेबुनियाद’, मीडिया संस्थानों पर आरोपों से किया इनकार

Reliance Group: मुकेश अंबानी की अगुवाई वाले रिलायंस ग्रुप और मीडिया कारोबारी सुभाष चंद्रा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का मामला सामने आया है। चंद्रा ने रिलायंस से जुड़े मीडिया संस्थानों को लेकर कुछ आरोप लगाए थे, जिन्हें कंपनी ने शुक्रवार को पूरी तरह खारिज कर दिया। रिलायंस ने इन आरोपों को बेबुनियाद और भ्रामक बताया है।

रिलायंस ने आरोपों को किया खारिज

रिलायंस ग्रुप ने एक बयान में सुभाष चंद्रा की टिप्पणियों को बेबुनियाद बताते हुए निराशा जताई। कंपनी ने रिलायंस ग्रुप से जुड़े मीडिया संस्थानों पर लगाए गए आरोपों और इशारों को पूरी तरह खारिज किया। ग्रुप ने कहा कि उसके मीडिया ब्रांड्स का इस्तेमाल कभी किसी पर हमला करने के लिए नहीं किया गया और आगे भी ऐसा नहीं किया जाएगा।

चंद्रा का आरोप, रिलायंस ने दी सफाई

रिलायंस के प्रवक्ता ने कहा कि ग्रुप सुभाष चंद्रा का एक कारोबारी और उद्यमी के तौर पर सम्मान करता है और उनके अच्छे भविष्य की कामना करता है। दरअसल, चंद्रा ने मुकेश अंबानी और रिलायंस की मीडिया कंपनियों पर अपने कर्ज और हाल की NCLT कार्यवाही को लेकर गुमराह करने वाली बातें फैलाने का आरोप लगाया है।