Breaking

ट्रंप-जिनपिंग की मुलाकात में बदले सुर, बोले- दुश्मनी नहीं साझेदारी जरूरी

Trump- Xi Meeting Remarks: बीजिंग के भव्य ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल में जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग आमने-सामने बैठे, तो पूरी दुनिया की नजर इस मुलाकात पर टिक गई। बाहर दोस्ती, मुस्कुराहट और तारीफ का माहौल दिखा, लेकिन अंदर उन मुद्दों पर चर्चा होनी है जो वैश्विक राजनीति और अर्थव्यवस्था की दिशा तय कर सकते हैं। शुरुआती संबोधन में शी जिनपिंग ने दुनिया को “नए मोड़” पर बताते हुए कहा कि अमेरिका और चीन को विरोधी नहीं, बल्कि साझेदार की तरह काम करना चाहिए। वहीं डोनाल्ड ट्रंप ने जिनपिंग को “महान नेता” कहकर उनकी खुलकर तारीफ की।

शी जिनपिंग ने US संग रिश्ते पर दिया बयान

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने दुनिया की मौजूदा अस्थिर स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया “एक नए चौराहे पर पहुंच गई है।” उन्होंने सवाल उठाया कि क्या चीन और अमेरिका तथाकथित “थ्यूसीडिडीज ट्रैप” से ऊपर उठकर बड़े देशों के रिश्तों का नया मॉडल बना सकते हैं। “थ्यूसीडिडीज ट्रैप” उस स्थिति को कहा जाता है, जब कोई उभरती ताकत किसी मौजूदा महाशक्ति को चुनौती देती है और इससे दोनों देशों के बीच टकराव की आशंका बढ़ जाती है।

ट्रंप ने जिनपिंग को बताया महान नेता

डोनाल्ड ट्रंप ने चीन और अमेरिका के “शानदार रिश्तों” की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें शी जिनपिंग और चीन के लिए “बहुत सम्मान” है। उन्होंने शी जिनपिंग को “महान नेता” बताया और कहा कि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल आपसी व्यापार को लेकर बातचीत के लिए उत्साहित है। ट्रंप ने बैठक की शुरुआत में सकारात्मक माहौल दिखाते हुए कहा, “आपके साथ होना सम्मान की बात है। आपका दोस्त होना भी सम्मान की बात है और चीन-अमेरिका के रिश्ते पहले से भी बेहतर होने वाले हैं।” ट्रंप ने कहा कि कुछ लोगों को उनका शी जिनपिंग को “महान नेता” कहना पसंद नहीं आता, लेकिन वह ऐसा कहना बंद नहीं करेंगे। ट्रंप ने कहा, “मैं सबके सामने कहता हूं कि आप एक महान नेता हैं। लोगों को यह पसंद आए या नहीं, लेकिन यह सच है।”

Sunil Gupta

Recent Posts

NVIDIA CEO की करीबी बनकर जासूसी का आरोप, चीनी महिला पर उठे सवाल तो बीजिंग ने दी सफाई

Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…

53 minutes ago

काशी जा रही शव यात्रा में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी गाड़ी को मारी टक्कर; 5 की मौत, 14 घायल

Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…

1 hour ago

दिवाली पर ‘रामायण’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई, 4 दिन में दुनियाभर से जुटाए करीब 500 करोड़

Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…

2 hours ago

पाकिस्तानी टीवी एंकर राबिया अहसन की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म

Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…

2 hours ago

शेख हसीना ने नए पासपोर्ट के लिए किया आवेदन, बांग्लादेश वापसी की दिशा में बढ़ाया पहला कदम

Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…

2 hours ago

दिवाली पर पंजाब के खेतों में लगाई गई आग? दिल्ली सरकार ने AQI संकट के पीछे साजिश का लगाया आरोप

Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…

2 hours ago