Church leaders killed In Manipur: मणिपुर में ताजा हिंसा की घटनाओं के बीच संदिग्ध आतंकवादियों ने कांगपोकपी जिले में चर्च से जुड़े 3 नेताओं की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। वहीं नोनी जिले में भी एक नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई और उसकी पत्नी घायल हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, कांगपोकपी की घटना तड़के कोटजिम और कोटलेन गांवों के बीच उस समय हुई, जब थाडौ बैपटिस्ट एसोसिएशन के सदस्य चुराचंदपुर में आयोजित एक धार्मिक सभा से लौट रहे थे।
मणिपुर के नोनी जिले में दूसरी घटना जौजांगटेक और नुंगसाई गांवों के बीच रात करीब 8 बजे हुई। कांगपोकपी हमले के बाद मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह ने कहा कि निर्दोष नागरिकों के खिलाफ इस तरह की हिंसा राज्य में शांति के लिए बड़ा खतरा है। वहीं मिजोरम और मणिपुर के मुख्यमंत्रियों ने चर्च नेताओं की हत्या की निंदा करते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। घटना के बाद कांगपोकपी जिले में पूर्ण बंद लागू कर दिया गया।
थाडौ बैपटिस्ट एसोसिएशन से जुड़े चर्च नेताओं की हत्या की नागा विधायकों के एक मंच और एक कुकी संगठन ने भी निंदा की है। वहीं एक मैतेई समूह ने इस हमले में अपनी भूमिका होने के आरोपों को खारिज किया। पुलिस के मुताबिक, संदिग्ध आतंकवादियों ने उन दो वाहनों पर हमला किया जिनमें चर्च नेता यात्रा कर रहे थे। मृतकों में V. Sitlhou भी शामिल हैं। अन्य दो मृतकों की पहचान रेवरेंड काइगौलेन और पास्टर पाओगौलेन के रूप में हुई है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…