Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की अहम मुलाकात हुई। वाइट हाउस में शी जिनपिंग के स्वागत के लिए राजकीय भोज और सैन्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। दोनों नेताओं के बीच बातचीत में द्विपक्षीय रिश्तों के साथ व्यापार, ताइवान और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे अहम मुद्दे चर्चा के केंद्र में रहे। ऐसे में जानते हैं इस मुलाकात की प्रमुख बातें।
राजकीय भोज के दौरान डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग ने दोनों देशों के भविष्य और आपसी रिश्तों को लेकर अपने विचार साझा किए। ट्रंप ने कहा कि भले ही दोनों अलग-अलग व्यवस्थाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं, लेकिन दोनों देशों के लोगों के संबंध स्थायी हैं और मिलकर ऐसा रिश्ता बनाया जा सकता है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए समृद्धि और सुरक्षा बढ़ाए। जिनपिंग ने भी कहा कि अमेरिका को फिर से महान बनाने और चीन के राष्ट्रीय कायाकल्प के दोनों लक्ष्य एक-दूसरे को मजबूती दे सकते हैं।
शी जिनपिंग ने अमेरिका को ‘थूसीडाइड्स ट्रैप’ से बचने की चेतावनी देते हुए दोनों देशों के बीच तनाव कम करने पर जोर दिया। उन्होंने नियमित सैन्य बातचीत और संकट के दौरान संवाद के तंत्र को मजबूत करने की वकालत की। ‘थूसीडाइड्स ट्रैप’ उस स्थिति को कहा जाता है, जब उभरती शक्ति और स्थापित महाशक्ति के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा से संघर्ष का खतरा बढ़ जाता है। वहीं, डोनाल्ड ट्रंप ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान के खिलाफ अमेरिका और चीन के पुराने गठबंधन का हवाला देते हुए दोनों देशों के बीच सहयोग की बात कही।
वार्ता के दौरान ताइवान के मुद्दे पर भी डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग के बीच चर्चा हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिनपिंग ने उम्मीद जताई कि अमेरिका ताइवान की स्वतंत्रता का विरोध करेगा और इस संवेदनशील मुद्दे को समझदारी से संभालेगा। वहीं, अमेरिकी प्रशासन ने अपनी पुरानी नीति पर कायम रहने के संकेत दिए हैं। अमेरिका ताइवान की स्वतंत्रता का समर्थन नहीं करता, लेकिन खुलकर इसका विरोध भी नहीं करता और आगे भी इसी नीति को जारी रखने की बात कही गई है।
ट्रंप के विशेष रात्रिभोज में तकनीक और कारोबारी जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। वाइट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में एलन मस्क, एप्पल CEO टिम कुक, एनवीडिया CEO जेन्सेन हुआंग और OpenAI CEO सैम ऑल्टमैन समेत कई दिग्गज पहुंचे। इनकी मौजूदगी से कार्यक्रम में अमेरिका-चीन रिश्तों के साथ वैश्विक अर्थव्यवस्था, तकनीक और व्यापार से जुड़े मुद्दों की अहमियत भी नजर आई।
ये भी पढ़ें: ट्रंप ने शी जिनपिंग के स्वागत में दिखाया अमेरिकी दम, 100 फीट का रेड कार्पेट और B-1 बॉम्बर का फ्लाईओवर
Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…
Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…