UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी किसी काम या टारगेट की चर्चा की उम्मीद करते हैं, लेकिन यूएई की एक कंपनी में कर्मचारियों को मीटिंग रूम में बुलाकर ऐसा सरप्राइज दिया गया, जिसने सभी के चेहरे पर मुस्कान ला दी। कंपनी ने कर्मचारियों को iPhone गिफ्ट किए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कर्मचारियों के सामने टेबल पर कई गिफ्ट पैकेट रखे जाते हैं। कर्मचारी बारी-बारी से पैकेट उठाते हैं। कुछ के पैकेट में iPhone निकलता है, जबकि कुछ कर्मचारियों को सिर्फ चॉकलेट मिलती है। इसके बाद असली सरप्राइज सामने आता है।
कुछ देर बाद कंपनी की मैनेजिंग डायरेक्टर हसीना निषाद वहां पहुंचती हैं और चॉकलेट पाने वाले कर्मचारियों को भी iPhone गिफ्ट करती हैं। इसके बाद उनके चेहरे पर भी खुशी साफ नजर आती है।
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, यह वीडियो यूएई की मैनपावर कंपनी वर्ल्ड स्टार मैनपावर के फाउंडर निषाद हुसैन और उनकी पत्नी हसीना निषाद ने शेयर किया है। कैप्शन में हसीना निषाद ने कर्मचारियों की मेहनत, सकारात्मक सोच और सामूहिक प्रयास को कंपनी की सफलता का आधार बताया। उन्होंने कर्मचारियों को अपनी क्षमता पर भरोसा रखने, अवसरों को अपनाने और एक-दूसरे का सहयोग करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।
वीडियो पर लोग मैनेजमेंट की तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स अपनी कंपनियों का अनुभव भी साझा कर रहे हैं और कुछ लोग वीडियो अपने सीनियर्स के साथ शेयर कर रहे हैं।
Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…
Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…
View Comments