नोएडा

नोएडा में बंद कार में मिली दो लाशें : मौत का कारण जान आप भी रह जाएंगे हैरान

Dead Body in Noida : उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर-62 में सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक कार के भीतर दो टैक्सी चालकों के शव संदिग्ध अवस्था में मिले। शुरुआती जांच में दोनों की मौत दम घुटने से होने की आशंका जताई जा रही है। सेक्टर-58 क्षेत्र में एक निजी इंस्टीट्यूट के पास सोमवार को एक कार में शव मिले हैं। पुलिस ने सूचना पर पहुंचकर छानबीन की है। शुरुआती छानबीन में सामने आया है कि कार में दम घुटने से दोनों की मौत हुई होगी।

क्या है पूरा मामला

पुलिस के अनुसार, मृतक कार में एसी ऑन कर सो गए थे और बंद कार में ऑक्सीजन की कमी के चलते उनका दम घुट गया। दोनों टैक्सी ड्राइवर थे और गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी में पड़ोसी थे। उनकी पहचान 27 वर्षीय सचिन और 50 वर्षीय लक्ष्मी शंकर के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि जब दोनों सुबह तक घर नहीं लौटे तो उनकी तलाश शुरू की गई। तलाश करते हुए वे सेक्टर-62 के एक निजी संस्थान के पास पहुंचे, जहां कार खड़ी थी। कार का शीशा तोड़कर जब भीतर देखा गया तो दोनों मृत अवस्था में पाए गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-58 की पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की। पुलिस के मुताबिक, दोनों के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं हैं और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सटीक कारण पता चल सकेगा। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों ने रात कार में एसी चला कर विश्राम किया था। इस दौरान शराब पी गई थी या नहीं, यह रिपोर्ट से स्पष्ट होगा। पुलिस फिलहाल हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

बंद कार में ऐसी चलने से ऐसे घुटता है दम

जानकारी के लिए आपको बता दें कि बंद कार में एसी ऑन करके लंबे समय तक सोने से मौत होना एक गंभीर और जानलेवा स्थिति हो सकती है। जब कार के अंदर एसी लगातार चलता है और सभी खिड़कियां-दरवाजे बंद होते हैं, तो धीरे-धीरे कार के अंदर ऑक्सीजन की मात्रा घटने लगती है। इसके साथ ही, अगर कार का इंजन चालू है और एग्जॉस्ट सिस्टम में कोई लीकेज या खराबी है, तो कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी जहरीली गैस अंदर रिस सकती है। यह गैस रंगहीन और गंधहीन होती है, लेकिन शरीर में पहुंचते ही यह खून में ऑक्सीजन की जगह ले लेती है और व्यक्ति को बिना चेतावनी के बेहोश कर सकती है। अगर समय रहते बाहर नहीं निकाला गया तो यह दम घुटने या जहरीली गैस से मृत्यु का कारण बन सकती है। इसलिए कभी भी बंद कार में लंबे समय तक एसी ऑन करके सोना बेहद खतरनाक होता है।

ये भी पढ़े– ग्रेटर नोएडा से दो दिन पहले लापता हुआ युवक : बुलंदशहर में मिली लाश, हत्या की आशंका से परिजनों का हंगामा

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

हरियाणा के बावल इंडस्ट्रियल एरिया में आग का कहर, सेक्टर-3 की दो कंपनियां राख; घंटों मशक्कत के बाद पाया गया काबू

Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…

18 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

56 minutes ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

1 hour ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

2 hours ago

‘वादा निभाया होता तो लद्दाख में हिंसा नहीं होती’, सोनम वांगचुक ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा

Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…

2 hours ago

UN महासभा में नेपाल के PM बालेन शाह ने भारत को कहा शुक्रिया, जानें वजह

Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…

3 hours ago