दिल्ली/NCR

दिल्ली में दो एनकाउंटर, पुलिस ने दिखाई सख्ती, महरौली और नांगलोई में कई बदमाश गिरफ्तार

Delhi News : राजधानी दिल्ली में अपराधियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस की सख्ती जारी है। महरौली थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने शुक्रवार रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी काकू पहाड़िया उर्फ कनिष्क उर्फ कोकू उर्फ विशाल (27) को एनकाउंटर के दौरान गिरफ्तार किया। आरोपी मदनगीर का रहने वाला है और उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें अवैध हथियारों की सप्लाई के गंभीर आरोप शामिल हैं।

महरौली पुलिस को सूचना मिली थी कि एक शातिर अपराधी अवैध हथियारों की खेप लेकर गुजरने वाला है। पुलिस ने लाडो सराय स्मशान घाट रोड पर नाकाबंदी की। रात करीब 3:15 बजे संदिग्ध ने पुलिस टीम को देखते ही भागने की कोशिश की और फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और आरोपी को पैर में गोली लगने के बाद पकड़ लिया।

घायल आरोपी को एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से दो पिस्टल, एक भरी हुई मैगजीन और चार खाली कारतूस बरामद किए हैं। फायरिंग के दौरान दो पुलिसकर्मियों की बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोलियां लगीं, जबकि एक कॉन्स्टेबल के हाथ में चोट आई है।

तीन बदमाश घायल, गिरोह गिरफ्तार

इसी क्रम में, नांगलोई इलाके में भी पुलिस और अपराधियों के बीच भोर के समय मुठभेड़ हुई। डीसीपी आउटर सचिन शर्मा ने बताया कि यह वही गिरोह है जो दो दिन पहले पुलिस पर फायरिंग कर फरार हुआ था। पुलिस टीम ने जब इन बदमाशों को रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने फिर से गोलियां चलाना शुरू कर दीं।

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में तीन बदमाशों को घायल कर गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक फरार आरोपी की तलाश जारी है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से हथियार और कारतूस बरामद किए हैं।

दिल्ली पुलिस की पेशेवर कार्रवाई से टला बड़ा हादसा

दोनों एनकाउंटरों में पुलिस ने बेहद सतर्क और पेशेवर रवैया दिखाया। दिल्ली पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने जनता की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। अधिकारियों का कहना है कि इन कार्रवाइयों का मकसद केवल अपराधियों को पकड़ना नहीं, बल्कि राजधानी में अपराध पर लगाम लगाना और लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करना है।

पूरे गिरोह के नेटवर्क की जांच जारी

पुलिस अब इन दोनों मामलों से जुड़े नेटवर्क और सप्लाई चैन की गहन जांच और पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच में यह संकेत मिले हैं कि दोनों गिरोह अवैध हथियारों की तस्करी और चोरी की वारदातों में शामिल थे। पुलिस उम्मीद कर रही है कि पूछताछ से बड़े आपराधिक नेटवर्क का पर्दाफाश हो सकता है।

Kajal Sharma

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

5 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

6 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

7 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

7 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

8 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

8 hours ago