Breaking

नोएडा के दो थाना क्षेत्रों में धाएं-धाएं : पुलिस एनकाउंटर में 2 बदमाश घायल और 3 गिरफ्तार

Noida Police Encounter : यूपी पुलिस लगातार बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में गौतमबुद्ध नगर में पुलिस और बदमाशों के बीच दो अलग-अलग एनकाउंटर हुए, जिनमें दो बदमाशों को गोली लगी और तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। ये घटनाएं इलाके में बढ़ती अपराध की चुनौती और पुलिस की सतर्कता को दर्शाती हैं।

ग्रेटर नोएडा कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार

पहला एनकाउंटर ग्रेटर नोएडा के कोतवाली दादरी पुलिस और मोटरसाइकिल सवार बदमाशों के बीच खंडेरा जाने वाले रास्ते पर नहर के पास हुआ। इस दौरान गैंगस्टर एक्ट में वांछित चांद मौहम्मद पुत्र वाहिद खान पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने इसके एक साथी अमन पुत्र रहमत को कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किया। एडिशनल डीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि ये दोनों शातिर ट्रांसफार्मर चोर हैं। इनके खिलाफ पहले भी थाना दादरी और आसपास के इलाकों में ट्रांसफार्मर चोरी के कई मामले दर्ज हैं। बदमाशों के कब्जे से अवैध हथियार, कारतूस और बिना नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

दूसरे एनकाउंटर में पुलिस पर ही कर दी फायरिंग

दूसरा एनकाउंटर नोएडा जोन के कोतवाली सेक्टर 58 क्षेत्र में हुआ। पुलिस की टीम सेक्टर-62 के पास चेकिंग कर रही थी, तभी मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति ने पुलिस को देख भागने का प्रयास किया और फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सोहनपाल उर्फ सोनू पुत्र मूलचन्द्र सिंह घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। एडिशनल डीसीपी सुमित कुमार शुक्ला ने बताया कि घायल सोहनपाल की निशानदेही पर उसके दो साथियों शुभम पुत्र हरी प्रसाद और निखिल पुत्र राम शंकर को गिरफ्तार किया गया। सभी तीनों वाहन चोर हैं और इनके कब्जे से चोरी के अवैध हथियार और तीन मोटरसाइकिल बरामद किए गए हैं। वर्तमान में इनके अपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।

अपराधियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई

इन एनकाउंटर से यह स्पष्ट होता है कि पुलिस जिले में बढ़ते अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और सतर्कता बरत रही है। गैंगस्टर एक्ट में वांछित बदमाशों पर की गई कार्रवाई से यह भी संदेश जाता है कि पुलिस अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं है। सुधीर कुमार, एडिशनल डीसीपी, ग्रेटर नोएडा और सुमित कुमार शुक्ला, एडिशनल डीसीपी, नोएडा के अनुसार घायल बदमाशों का इलाज चल रहा है और गिरफ्तार अपराधियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने कहा है कि जिले में अपराध नियंत्रण के लिए लगातार जांच और पेट्रोलिंग जारी रहेगी।

ये भी पढ़े : अब कोई भी पुलिसकर्मी नहीं है कानून से ऊपर-बिना वजह मारपीट पर जेल या 10,000 जुर्माना

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

जमुई पीड़िता की फोटो शेयर करने पर एक्शन, CMO के स्टेनो पर FIR दर्ज

Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…

8 minutes ago

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

3 hours ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

3 hours ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

3 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

3 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

3 hours ago