जम्मू कश्मीर

Udhampur Encounter : आतंकियों से मुठभेड़ में घायल जवान ने तोड़ा दम, तलाशी अभियान तेज

Udhampur Encounter : जम्मू-कश्मीर के उधमपुर ज़िले के ऊंचाई वाले जंगलों में आतंकियों की तलाश में निकले सुरक्षा बलों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। शुक्रवार देर रात आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुआ एक सैनिक इलाज के दौरान शनिवार सुबह शहीद हो गया।

तलाशी अभियान और फायरिंग में जवान घायल

अधिकारियों के अनुसार, सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की विशेष अभियान समूह (SOG) ने डुडू-बसंतगढ़ और डोडा के भद्रवाह इलाके से सटे सेओज धार के घने वन क्षेत्र में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर संयुक्त तलाशी अभियान चलाया था। इसी दौरान आतंकियों ने अचानक गोलियां चलानी शुरू कर दीं। फायरिंग में एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया था।

घायल सैनिक को तुरंत नज़दीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन तड़के उसने दम तोड़ दिया। शहादत की खबर से इलाके और यूनिट में गहरा शोक है।

मुठभेड़ के बाद इलाका में घेराबंदी

सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ के बाद पूरा इलाका रात भर घेराबंदी में रखा गया। शनिवार सुबह तलाशी अभियान दोबारा शुरू किया गया है। शुरुआती जानकारी में माना जा रहा है कि इस वन क्षेत्र में दो से तीन आतंकवादी अब भी छिपे हो सकते हैं।

ये भी पढ़े – अवनीत कौर से मिलने पाकिस्तान से आया सिराज, BSF ने सीमा पर पकड़ा

सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन (Udhampur Encounter) को तेज़ करने के लिए ड्रोन, ट्रैकिंग डॉग्स और अतिरिक्त जवानों को तैनात किया है। अब तक आतंकियों से दोबारा कोई संपर्क नहीं हुआ है, लेकिन तलाशी व्यापक स्तर पर जारी है।

Shweta Gupta

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

7 minutes ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

37 minutes ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

2 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

3 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

3 hours ago