News Big

तृषा पर कथित अभद्र टिप्पणी मामले में उदयनिधि को राहत, मद्रास HC ने आज ही स्टेशन बेल पर रिहाई का दिया आदेश

Udhayanidhi Stalin Trisha Remark Madras High Court: तमिलनाडु में विपक्ष के नेता और डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन को अभिनेत्री तृषा पर कथित अभद्र टिप्पणी के मामले में मद्रास हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने पुलिस को निर्देश दिया कि उदयनिधि को आज ही स्टेशन बेल पर रिहा किया जाए। इससे पहले उन्हें गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया था। मामले को लेकर तमिलनाडु की राजनीति में भी घमासान मचा हुआ है।

कोर्ट में सरकार ने क्या कहा?

सुनवाई के दौरान तमिलनाडु सरकार के एडवोकेट जनरल विजयनारायण ने बताया कि तंजावुर पुलिस ने उदयनिधि को गिरफ्तार कर तंजावुर ले गई है। हालांकि, बाद में उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस ने उदयनिधि की न्यायिक हिरासत नहीं मांगी थी और सिर्फ पूछताछ के लिए उन्हें अपने साथ ले गई थी।

पुलिस ने उदयनिधि के खिलाफ BNS की धारा 196, 192, 352, 79, 296(B), 61 और 351(2) के तहत केस दर्ज किया है। उदयनिधि ने कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित और दुर्भावनापूर्ण बताया। उनका कहना है कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। उन्होंने कहा, "मैंने कुछ गलत नहीं किया है। क्या मैंने कुछ गलत कहा है? क्या मैंने किसी का नाम लिया?" उन्होंने मामले पर आगे टिप्पणी करने से इनकार किया।

गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन

उदयनिधि की गिरफ्तारी के विरोध में पूर्व मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम की अगुवाई में थेनी में डीएमके कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। पुराने थेनी बस स्टैंड के पास प्रदर्शनकारियों ने टीवीके सरकार के खिलाफ नारे लगाए। सड़क जाम करने की कोशिश के बाद पुलिस ने पन्नीरसेल्वम समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। उदयनिधि को ले जाते समय पुलिस कार्रवाई को उन्होंने बदले की कार्रवाई बताया था।

टीवीके ने मांगी माफी, डीएमके ने किया बचाव

सत्तारूढ़ टीवीके ने उदयनिधि के बयान की आलोचना करते हुए माफी की मांग की। टीवीके नेता अधव अर्जुन ने उन पर अश्लील और द्विअर्थी भाषा का इस्तेमाल कर महिला का अपमान करने और राजनीति का स्तर गिराने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान महिलाओं के प्रति उनकी सोच को दिखाते हैं। टीवीके प्रवक्ता फेलिक्स जेराल्ड ने भी सोशल मीडिया पर सवाल किया कि क्या उदयनिधि अपनी बेटी या बेटे को लेकर भी ऐसी टिप्पणी करेंगे?

वहीं, डीएमके ने उदयनिधि का बचाव किया। पूर्व नेता टी. मनो थंगाराज ने मामले को राजनीति से प्रेरित बताया और कहा कि कावेरी जल विवाद व किसानों के मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए ऐसा किया जा रहा है।

डीएमके नेता कनिमोझी ने सरकार की कार्रवाई को "कायरता" बताते हुए कहा कि अगर उदयनिधि ने निजी तौर पर बदला लिया है तो मामला दर्ज किया जाए और अदालत को फैसला करने दिया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा सत्र में विपक्ष के नेता को शामिल होने से रोकने के लिए गिरफ्तारी की गई, जो दमनकारी और गैरकानूनी है।

क्या है पूरा मामला?

कावेरी जल विवाद को लेकर हुए प्रदर्शन में उदयनिधि भीड़ को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री विजय पर निशाना साधते हुए कावेरी जल के उचित प्रबंधन को लेकर सरकार की आलोचना की। इसी दौरान भीड़ ने कथित तौर पर 'तृषा-तृषा' के नारे लगाए। आरोप है कि उदयनिधि ने पूछा कि लोग तृषा के नारे क्यों लगा रहे हैं और इसके बाद कथित तौर पर द्विअर्थी टिप्पणी के साथ अभद्र इशारा किया। इसी बयान को लेकर विवाद शुरू हुआ और पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया।

ये भी पढ़े: पूर्व राज्यपाल और शिक्षाविद् डीवाई पाटिल का 90 साल की उम्र में निधन

Tanisha Verma

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

7 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

8 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

9 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

9 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

10 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

10 hours ago