दिल्ली/NCR

UGC पर लगी रोक का JNU कैंपस में हुआ विरोध; लगे ब्राह्मणवाद विरोधी नारे, तुरंत एक्ट लागू करने की मांग

JNU Protest: दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) के कैंपस में UGC बिल पर लगी रोक का विरोध किया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने फैसला लिया है कि यूजीसी के नए नियम फिलहाल लागू नहीं किए जाएंगे और साल 2012 वाले नियम ही जारी रहेंगे। इसको लेकर जेएनयू के साबरमती हॉस्टल के बाहर छात्रों ने जमकर विरोध किया और ब्राह्मण विरोधी नारे लगाए।

छात्रों ने ब्राह्मण विरोधी नारे लगाए

जेएनयू कैंपस में छात्रों ने यूजीसी के नए नियमों पर लगी रोक के खिलाफ आवाज उठाई और ब्राह्मणवाद का पुतला दहन किया गया। नारे कुछ इस प्रकार थे- 'सामंती ब्राह्मणवादी दबाव के आगे झुकने से इनकार करो। BJP सरकार की सच्चाई को उजागर करो." बैनरों पर 'ब्राह्मण मुर्दाबाद' भी लिखा गया। 

एबीवीपी विरोध में नहीं हुआ शामिल

इस प्रदर्शन में एबीवीपी या किसी और छात्र संगठन की तरफ से विरोध दर्ज नहीं किया गया। तीन घंटे से ज्यादा देर तक चले इस विरोध प्रदर्शन में कई छात्रों ने भाषण भी दिया।

'कई एक्ट का विरोध करते रहे हैं ब्राह्मण'- JNU छात्र

छात्रों ने भाषण में कहा कि इसी तरह ब्राह्मणों और ब्राह्मणवादी विचारधारों ने मंडल कमीशन एक्ट का भी विरोध किया था। इस तरह विरोध SC-ST एक्ट का भी विरोध किया गया था, लेकिन हमें किसी दबाव में नहीं आना है। इस एक्ट को और मजबूत बनाने की जरूरत पर जोर देना है। छात्रों ने UGC के नए नियम में कमेटी को स्वतंत्रता देने की बात कही है। रात में शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन खत्म किया गया।

ये भी पढ़ें: यह काला कानून वापस लो या मुझे इच्छा मृत्यु की मंजूरी दो: UGC के नए नियम पर जगद्गुरु परमहंस

Anamika Anand

Recent Posts

जमुई पीड़िता की फोटो शेयर करने पर एक्शन, CMO के स्टेनो पर FIR दर्ज

Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…

2 hours ago

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

5 hours ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

5 hours ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

5 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

5 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

6 hours ago