Cover Story Top

Ajit Pawar Plane Crash: ट्रैफिक में फंसे कैप्टन की जगह सुमित कपूर को प्लेन उड़ाने का मिला था आदेश

Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र के बारामती में डिप्टी सीएम अजित पवार की प्लेन क्रैश के मामले में नई जानकारी सामने आ रही है। रिपोर्ट है कि डिप्टी सीएम अजित पवार के प्लेन को किसी अन्य तयशुदा कैप्टन को उड़ाना था लेकिन उस दिन वह ट्रैफिक में फंस गया था। ऐसे में डिप्टी सीएम के दौरे में देरी ना हो इसके लिए हॉन्गकॉन्ग से लौटे कैप्टन सुमित कपूर को प्लेन उड़ाने की सूचना दी गई।

कैप्टन सुमित से गलती ना होने की संभावना का हुआ दावा

रिपोर्ट में कैप्टन सुमित कपूर के दिल्ली में दोस्तों के हवाले से दावा किया गया है कि कैप्टन सुमित कपूर बेहद अनुभवी थे। उनसे प्लेन उड़ाने में किसी गलती होने की संभावना ना के बराबर थी। पायलट के दोस्तों ने दुर्घटना की उचित जांच की भी मांग की है।

कैप्टन सुमित के पास था 15,000 घंटे उड़ान का अनुभव

सुमित कपूर अनुभवी पायलट थे। उन्हें 15,000 से अधिक उड़ान घंटों का अनुभव था। कपूर ने सहारा समेत कई निजी एंयरलाइंस के विमान उड़ाए हैं। उनके बेटे और दामाद भी पायलट हैं।

कैसे हादसे का शिकार हुआ लेयरजेट 45?

दिल्ली स्थित कंपनी VSR वेंचर्स द्वारा संचालित लेयरजेट 45 विमान से बुधवार को अजित मुंबई से बारामती के लिए रवाना हुए थे। सुबह 8:45 बजे विमान बारामती हवाई अड्डे पर रनवे से 200 मीटर दूर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में आग लगने के बाद पवार, उनके पायलट कपूर, उनके सह-पायलट कैप्टन शम्भावी पाठक, फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली और सुरक्षा गार्ड विदिप जाधव की जलकर मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में खराब दृश्यता से पायलट की संभावित चूक बताई गई है।

ये भी पढ़ें: अजित पवार के प्लेन क्रैश से पहले क्या कैप्टन ने की थी MAYDAY कॉल? AAIB कर रहा है इस हादसे की जांच

Anamika Anand

Recent Posts

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

31 minutes ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

1 hour ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

1 hour ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

2 hours ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा मोड़, बेटे सुब्रत ने कबूली पिता की हत्या; पत्नी को बताया बेगुनाह

Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…

2 hours ago

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

3 hours ago