होम = Trending = रूस पर यूक्रेन का अब तक का बड़ा ड्रोन हमला, 822 ड्रोन गिराने का दावा; 11 की मौत

रूस पर यूक्रेन का अब तक का बड़ा ड्रोन हमला, 822 ड्रोन गिराने का दावा; 11 की मौत

Ukraine Russia Drone Attack: यूक्रेन ने रविवार को रूस पर युद्ध के सबसे बड़े हवाई हमलों में से एक को अंजाम दिया। रूस के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, रातभर में 822 यूक्रेनी ड्रोन नष्ट किए गए। हमलों में कम से कम 6 लोगों की मौत हुई।

मॉस्को और रोस्तोव को बनाया निशाना

मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने बताया कि करीब 600 ड्रोन राजधानी की ओर बढ़ रहे थे, जिनमें से लगभग एक-तिहाई को मॉस्को क्षेत्र में ही मार गिराया गया। एक ड्रोन के निजी घर पर गिरने से 83 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पोडोल्स्क में Wildberries के गोदाम में आग लग गई। दक्षिण-पश्चिमी रोस्तोव क्षेत्र के तीन शहरों पर 150 से अधिक ड्रोन से हमला हुआ, जिसमें 5 लोगों की मौत हुई। कई घर और एक रेलवे स्टेशन क्षतिग्रस्त हुए, जबकि जंगल में भी आग लग गई।

रूस ने यूक्रेन पर भी किया हमला

जवाबी कार्रवाई में रूस ने यूक्रेन पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए। राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के अनुसार, क्रिवी रीह में रूसी मिसाइल हमले से 2 लोगों की मौत और 14 घायल हुए। सुमी में एक व्यक्ति की मौत हुई, जबकि जापोरिज्जिया में एक घर पर हमले में एक पुरुष और महिला की जान गई। कीव में कई जगह आग लगी और 6 लोग घायल हुए। पोचाइना मेट्रो स्टेशन के पास शहर के बड़े किताब बाजारों में से एक में भीषण आग लग गई और कई कियोस्क जल गए। रूस ने दावा किया कि उसने क्रिवी रीह के एक धातु संयंत्र और कीव के कई सैन्य-औद्योगिक ठिकानों को निशाना बनाया।

ये भी पढ़े: IPS अफसर की 91 वर्षीय मां की संदिग्ध मौत, मुंह से मिला खून; रोज के जेवर भी गायब