यूक्रेन के विदेश मंत्री ने पुतिन के नए हमले का विरोध किया
Ukrain-Russia War: यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा ने रूस पर आरोप लगाया है कि उसने उसके देश पर बीती रात हमले किए, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 23 अन्य घायल हो गए हैं। सिबिहा का आरोप है कि संयुक्त अरब अमीरात में यूक्रेन, रूस और अमेरिका के प्रतिनिधिमंडल की त्रिपक्षीय बातचीत जारी होने के बावजूद पुतिन ने उनके देश पर रात भर बड़े पैमाने पर बमबारी का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि रातभर हुए "बर्बर" हमलों ने यह साबित कर दिया है कि "पुतिन की जगह शांति वार्ता की मेज़ पर नहीं, बल्कि स्पेशल ट्रिब्यूनल के कठघरे में हैं।
यूक्रेन का आरोप है कि इस नये रूसी हमले में लगभग चार सौ ड्रोन और मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया। यूक्रेन की राजधानी कीएव के मेयर ने कहा कि रूसी हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार घायल हो गए। वहीं खारकीएव के मेयर ने बताया कि शनिवार सुबह तड़के शहर पर लगातार हमले के दौरान 19 लोग घायल हुए है। 2022 में रूस-यूक्रेन जंग शुरू होने के बाद रूसी, यूक्रेनी और अमेरिकी प्रतिनिधिमंडलों की पहली त्रिपक्षीय बातचीत हो रही है।
शुक्रवार को तीनों पक्षों के प्रतिनिधिमंडल संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में मिले। एक सूत्र नेको बताया कि बातचीत में कुछ प्रगति हुई है, लेकिन इलाके का मुख्य मुद्दा अभी भी अनसुलझा है।
ये भी पढ़ें: अमेरिका का खतरनाक जहाज पहुंचा ईरान के पास, क्या शुरू हो सकती है नई जंग?
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…