News Latest

यूपी कैबिनेट में नए चेहरे: भूपेंद्र चौधरी, मनोज पांडेय और सोमेंद्र तोमर बने मंत्री

CM Yogi's Cabinet Expansion: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार का रविवार को दूसरी बार मंत्रिमंडल का विस्तार हो रहा है। राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह शुरू हो चुका है, जहां सबसे पहले पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद सपा से बगावत कर बीजेपी के करीब आए विधायक मनोज पांडेय, अजीत पाल और सोमेंद्र तोमर ने मंत्री पद की शपथ ली। इस विस्तार के जरिए भाजपा ने एक बार फिर सामाजिक और राजनीतिक समीकरण साधने की कोशिश की है। नए मंत्रियों में एक ब्राह्मण, तीन ओबीसी और दो दलित चेहरों को शामिल किया गया है। वहीं, राज्य मंत्री रहे अजीत पाल और सोमेंद्र तोमर को प्रमोशन देकर सरकार ने संगठन और क्षेत्रीय संतुलन का संदेश देने की कोशिश की है।

भूपेंद्र चौधरी को मिल सकता है बड़ा विभाग

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि भूपेंद्र चौधरी को पीडब्ल्यूडी जैसा अहम विभाग दिया जा सकता है। केंद्रीय मंत्री बनने के बाद जितिन प्रसाद के पास से यह विभाग खाली हुआ था और तब से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद इसे संभाल रहे हैं। शनिवार शाम सीएम योगी ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात कर करीब 45 मिनट तक चर्चा की और नए मंत्रियों की सूची सौंपी।

जातीय और राजनीतिक संतुलन पर BJP का फोकस

बीजेपी ने इस विस्तार में ओबीसी और दलित वर्ग पर खास ध्यान दिया है। भाजपा एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा बैंड-बाजे के साथ शपथ ग्रहण के लिए रवाना हुए। वहीं कृष्णा पासवान और कैलाश राजपूत को भी मंत्री बनाया जा रहा है। सपा की बागी नेता पूजा पाल का नाम भी चर्चा में था, लेकिन अंतिम सूची से उनका नाम हट गया।

अभी भी 6 पद खाली

फिलहाल यूपी सरकार में मुख्यमंत्री समेत कुल 54 मंत्री हैं, जबकि संवैधानिक रूप से अभी 6 पद खाली हैं। योगी सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार 5 मार्च 2024 को लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हुआ था। ऐसे में यह दूसरा विस्तार आगामी राजनीतिक रणनीति और 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।

Sunil Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

2 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

3 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

4 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

4 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

4 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

5 hours ago