PM Modi Attacked on Congress: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ के 45वें स्थापना दिवस समारोह के मंच से कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि द्रविड़ मुनेत्र कड़गम ने पिछले 25-30 वर्षों में कई बार कांग्रेस को राजनीतिक संकट से बाहर निकाला और केंद्र में 10 साल तक चली यूपीए सरकार भी DMK के समर्थन की वजह से टिकी रही, लेकिन सत्ता का समीकरण बदलते ही कांग्रेस ने पहला मौका मिलते ही DMK की “पीठ में छुरा घोंप दिया।” पीएम मोदी ने विपक्षी गठबंधन की राजनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा अपने राजनीतिक फायदे को सहयोगियों से ऊपर रखा। प्रधानमंत्री रविवार से तीन राज्यों के दौरे पर हैं और उनका यह बयान दक्षिण भारत की राजनीति में बड़े राजनीतिक संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।
नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह पार्टी सिर्फ धोखा देना जानती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस खुद झूठ बोलती है और उसकी गारंटियां भी झूठी साबित होती हैं। पीएम मोदी ने कहा कि कर्नाटक में पिछले तीन वर्षों से यही स्थिति देखने को मिल रही है, जहां राज्य सरकार जनता की समस्याओं को सुलझाने के बजाय अपने अंदरूनी विवादों में उलझी हुई है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस में यह तक तय नहीं हो पा रहा कि मौजूदा मुख्यमंत्री कितने दिन तक पद पर बने रहेंगे और दूसरे नेता को मौका मिलेगा या नहीं।
पीएम नरेंद्र मोदी रविवार रात गुजरात पहुंचेंगे और जामनगर में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद 11 मई की सुबह करीब 10:15 बजे वह सोमनाथ मंदिर में आयोजित ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी वडोदरा जाएंगे, जहां शाम करीब 6 बजे वह सरदारधाम हॉस्टल का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री दोनों कार्यक्रमों में जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…