PM Modi Visit Bengaluru: नरेंद्र मोदी की बेंगलुरु यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में उस समय हड़कंप मच गया, जब उनके कार्यक्रम स्थल और रूट के पास से जिलेटिन की छड़ें बरामद की गईं। शहर के बाहरी इलाके में स्थित कार्यक्रम स्थल के नजदीक कम से कम दो जिलेटिन स्टिक मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड में आ गईं। जिलेटिन स्टिक का इस्तेमाल आमतौर पर विस्फोटक सामग्री में किया जाता है, ऐसे में बरामदगी को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच तेज कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि विस्फोटक सामग्री वहां कैसे पहुंची।
जानकारी के मुताबिक, ये विस्फोटक कगालिपुरा इलाके में एक आश्रम के पास मिले। यह स्थान उस मुख्य कार्यक्रम स्थल से करीब 3 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है, जहां प्रधानमंत्री मोदी को बाद में पहुंचना था। पुलिस के मुताबिक, प्रधानमंत्री के दौरे से पहले की जा रही नियमित सुरक्षा जांच के दौरान यह संदिग्ध सामग्री मिली। इसके बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई और मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी गई।
पुलिस के मुताबिक, रविवार सुबह नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले की जा रही सुरक्षा जांच के दौरान मुख्य कार्यक्रम स्थल से करीब 3 किलोमीटर दूर फुटपाथ किनारे दो जिलेटिन स्टिक बरामद की गईं। इसी कार्यक्रम स्थल पर प्रधानमंत्री मोदी को पहुंचना था। विस्फोटक सामग्री मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड में आ गईं। पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई और जांच के लिए बम निरोधक दस्ते व फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि जिलेटिन स्टिक वहां कैसे पहुंचीं।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…