Others

यूपी में भीषण गर्मी का कहर, पारा 46 डिग्री के पार; कई राज्यों में लू का अलर्ट

Heat Wave In UP: देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बेहद खतरनाक बना हुआ है। उत्तर, पश्चिम और मध्य भारत भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं, जबकि दक्षिण और पूर्वोत्तर राज्यों में तेज बारिश और तूफानी मौसम का असर देखने को मिल रहा है। कई शहरों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। वहीं उत्तर प्रदेश का बांदा रविवार को 46.4 डिग्री तापमान के साथ देश का सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में लू चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

23 मई तक भीषण गर्मी पड़ने के आसार

उत्तर प्रदेश में गर्मी का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी यूपी में 19 से 23 मई के बीच भीषण गर्मी पड़ने की आशंका है और कई इलाकों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं राजस्थान में भी इस सप्ताह तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ने का अनुमान है, जिससे कई शहरों में पारा 45 डिग्री के करीब पहुंच सकता है। दूसरी ओर राजधानी दिल्ली में आज गर्म हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं। मौसम विभाग ने बताया कि इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चल सकती हैं।

आईएमडी ने चारधाम यात्रियों को दी है सलाह

वहीं पहाड़ी राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ सकता है। उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़ और चमोली जिलों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है। हिमाचल प्रदेश में भी 19 मई को शिमला, कांगड़ा, सोलन, सिरमौर, ऊना, किन्नौर और चंबा समेत कई जिलों में हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने कहा है कि पहाड़ी इलाकों में मौसम अचानक बदल सकता है। ऐसे में चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, क्योंकि कुछ क्षेत्रों में भूस्खलन और पत्थर गिरने का खतरा बना हुआ है।

Sunil Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

8 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

8 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

9 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

10 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

10 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

11 hours ago