उत्तर प्रदेश

UP News : गांव में शराब पार्टी के दौरान दोस्त ने की युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

UP News : फतेहपुर जिले के रेंढ़र थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात एक दर्दनाक घटना सामने आई है। शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में एक युवक की उसके ही दोस्त ने हथियार से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है।

शव के पास शराब बोतलें और क्वार्टर मिली

शनिवार सुबह ग्रामीणों ने कारसदेव चबूतरे के पास एक युवक का रक्तरंजित शव देखा, जिसके पास शराब की खाली बोतलें और क्वार्टर पड़े मिले। मृतक की पहचान धर्मेंद्र रजक उर्फ लला के रूप में हुई, जो मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था।

चबूतरे पर शराब पी और सिर पर धारदार हथियार से वार

परिजनों के अनुसार, शुक्रवार रात करीब नौ बजे धर्मेंद्र के घर गांव का राहुल पुत्र प्रहलाद आया और उसे शराब पीने के लिए बुलाकर अपने साथ ले गया। दोनों गांव से बाहर चबूतरे की ओर गए, जहां उन्होंने शराब पी। उसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई, जो धीरे-धीरे झगड़े में बदल गई।

आरोप है कि नशे की हालत में राहुल ने गुस्से में आकर धर्मेंद्र के सिर पर धारदार हथियार से प्रहार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार सुबह जब ग्रामीणों ने शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

पुलिस ने बताया, “दो दोस्तों के बीच शराब पीने के दौरान झगड़ा हुआ था। इसी दौरान एक के सिर पर ईंट लग जाने से उसकी मौत हो गई। आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।”

आरोपी ने गुस्से में प्रहार करने की बात स्वीकार किया

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने भी मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि आरोपी राहुल को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने शराब पीने के दौरान विवाद होने और गुस्से में प्रहार करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने मृतक के भाई सुरेंद्र रजक की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़े - Prayagraj : खोया मोबाइल मिला तो खिले चेहरे, प्रयागराज पुलिस ने धनतेरस पर लौटाई मुस्कान

दीपावली की रोशनी के बीच धर्मेंद्र की मौत से उसका परिवार गहरे सदमे में है। पत्नी और बच्चों के चेहरों से खुशियां गायब हैं और गांव में इस घटना के बाद सन्नाटा पसर गया है।

Shweta Gupta

Recent Posts

जमुई पीड़िता की फोटो शेयर करने पर एक्शन, CMO के स्टेनो पर FIR दर्ज

Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…

5 hours ago

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

8 hours ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

8 hours ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

8 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

9 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

9 hours ago