Road Accident
Road Accident : महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। चांदशैली घाट पर एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया, जिसमें 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। हादसे में 8 अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, पिकअप में सवार सभी श्रद्धालु अस्तंबा देवी यात्रा से दर्शन कर अपने गांव लौट रहे थे। घाट के मोड़ पर वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह गहरी खाई में जा गिरा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई यात्री वाहन से बाहर जा गिरे।
घटना की सूचना मिलते ही शाहदा पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस व स्थानीय लोगों ने मिलकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस ने मृतकों की पहचान प्रक्रिया शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि वाहन तेज रफ्तार में था, और घाट के मोड़ पर ड्राइवर का नियंत्रण बिगड़ गया, जिससे यह हादसा हुआ।
हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन ने मृतकों के परिवारों को आर्थिक सहायता देने की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही है।
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…
Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…
Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…