उत्तर प्रदेश

UP News: यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, बस पलटने से 50 से अधिक यात्री घायल, तीन की हालत गंभीर

UP News: यमुना एक्सप्रेस-वे पर बीती रात यानी की रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें करीब 50 से ज्यादा यात्री बुरी तरह से घायल हो गए। जानकारी के लिए बता दें कि थाना बलदेव क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे पर रात डेढ़ बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया।

यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा

एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 127 पर नोएडा आगरा मार्ग पर यात्रियों से भरी एक बस अचानक अनियंत्रित हो गई और पलट गई। जिसकी वजह से पूरी बस में चीखपुकार मच गई। बस में सवार यात्री काफी ज्यादा घबरा गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, साथ ही अपने 108 एंबुलेंस की मदद से 50 घायल यात्रियों को अस्पताल भेजा गया। लेकिन खबर है कि तीन लोगों की हालात काफी गंभीर बनी हुई है।

50 से ज्यादा यात्री घायल

बस में सवार लोग नोएडा से लखनऊ जा रहे थे। ये एक निजी बस थी जो देर रात डेढ़ बजे थाना बलदेव क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे पर पलट गई। हादसे में 50 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। वहीं तीन यात्री बस में ही फंस गए। वहीं राहगीरों ने जब चीखपुकार सुनी को उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को बाहर निकाला और उनको जिला अस्पताल में भर्ती करवाया । इसके साथ ही आठ घायलों को आगरा के SN मेडिकल कॉलेज में भेजा गया।

लापरवाही के चलते हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार कुछ यात्रियों को प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया गया। वहीं यात्रियों ने बताया कि हादसे से 10 मिनट पहले ही बस के चालक बदले गए थे। दोनों हंसी−मजाक कर रहे थे। इसी के कारण हादसा हो गया।

यह हादसा सिर्फ एक दुर्घटना नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा के प्रति हमारी लापरवाही का गंभीर संकेत है। यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुई इस भीषण घटना ने कई परिवारों को चिंता और दर्द में डाल दिया है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए, हमें इससे सीख लेनी चाहिए कि सड़क पर ज़रा-सी लापरवाही कई जिंदगियों को खतरे में डाल सकती है।

ये भी पढ़ेंँ: मेड इन इंडिया या मेगा फ्रॉड? वारी एनर्जी पर IT की बड़ी छापेमारी, चीन के सोलर सेल को अमेरिका में बेचने का आरोप

Sapna Yadav

Recent Posts

दलदली इलाके से घुसे आतंकी, AK-47 और AP गोलियों से हमला… कुलगाम अटैक की जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें

Kulgam CRPF Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF सुरक्षा नाके पर हुए आतंकी हमले…

19 minutes ago

शेख हसीना की वापसी से पहले बांग्लादेश में हिंसा तेज, बम धमाकों और आगजनी से मचा हड़कंप

Bangladesh Violence Sheikh Hasina Return: बांग्लादेश में एक बार फिर हिंसा और राजनीतिक तनाव बढ़…

44 minutes ago

कुलगाम CRPF हमले का मास्टरमाइंड लतीफ बट: 15 लाख का इनामी और टारगेटेड किलिंग का मुख्य आरोपी, जानें पूरा काला चिट्ठा

Mohammad Latif Butt Lashkar Commander: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF सुरक्षा पोस्ट पर हुए हमले…

1 hour ago

जम्मू-कश्मीर में 2 SPO जवानों की हत्या, जंगल में गोलियों से छलनी मिले शव; आतंकियों की तलाश तेज

Kishtwar: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में लापता हुए दो विशेष पुलिस अधिकारियों (SPO) के गोलियों…

2 hours ago

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

18 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

19 hours ago