UP News
UP News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के कावी गांव में हो रही लगातार भारी बारिश ने एक बार फिर तबाही मचा दी है। जिससे शुक्रवार देर रात एक कच्चे मकान की छत भरभराकर गिर गई। वहीं मलबे में दबने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के मुताबिक, कावी गांव में भारी बारिश के कारण एक पुराने कच्चे मकान की छत रात के समय अचानक ढह गई। जिस समय ये हादसा हुआ उस समय मकान में परिवार के लोग सो रहे थे। छत गिरने की जोरदार आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। ग्रामीणों की तत्परता से घायलों को मलबे से निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं हादसे की सूचना के बावजूद स्थानीय प्रशासन और अधिकारी समय से मौके पर नहीं पहुंचे जिससे ग्रामीणों में भारी रोष देखा गया।
यह भी पढ़ें: मेरी बेटी के साथ रेप नहीं बल्कि… IIM कलकत्ता रेप कांड में पिता का चौंकाने वाला बयान
ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के कारण पहले से ही कई कच्चे मकान जर्जर हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन ने कोई ठोस (UP News) कदम नहीं उठाया। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान करने और जर्जर मकानों की जांच कर हादसों को रोकने की मांग की। स्थानीय लोगों ने बताया कि लगातार बारिश के कारण क्षेत्र में कई मकानों की स्थिति खराब हो गई है। प्रशासन से बार-बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिसके चलते यह हादसा हुआ।
यह भी देखें: Weather News: मैदान हो या पहाड़ हर तरफ बारिश ने मचाई तबाही ही तबाही |
Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…
Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…
Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…
Pig Kidney Xenotransplantation India: किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डोनर की कमी बड़ी चुनौती बनी हुई…
Congress Protest Against Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की…
Brajesh Pathak Hindi Prescription: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश…