दिल्ली/NCR

दिल्ली में लगेंगे AI आधारित 3500 कैमरे, पुलिसिंग के तरीके में भी होगा बदलाव

Safe City Project: दिल्ली में क्राइम को कंट्रोल करने की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए राष्ट्रीय राजधानी की सड़कों पर अब सेफ सिटी परियोजना के तहत एआई से चलने वाले 3500 से ज्यादा कैमरे, गनशॉट सेंसर और अलर्ट सिस्टम लगाए जाएंगे। इसका मकसद अपराध में रोकथाम तो है ही साथ ही पुलिस की प्रणाली में बदलाव लाना भी है।

1 अक्टूबर से लगाए जाएंगे उपकरण

शनिवार को एक अधिकारी ने बताया कि परियोजना के पहले चरण के तहत एक अक्टूबर से ये उपकरण लगाए जाएंगे। जिसका मकसद दिल्ली में (Safe City Project) पुलिस की कार्यप्रणाली में बदलाव लाना है। अधिकारी ने बताया कि यह प्रणाली AI वीडियो एनालिटिक्स से लैस गोलीबारी, महिलाओं के खिलाफ अपराध, वाहन चोरी और लावारिस वस्तुएं मिलने जैसी घटनाओं को लेकर अलर्ट जारी करेगी।

कंझावला की घटना के 2 साल बाद उठाया गया कदम

बता दें, 31 दिसंबर 2022 की रात को कंझावला में हुई भयावह घटना के लगभग दो साल बाद ये कदम उठाया गया है। इस घटना में 20 साल की लड़की को एक कार ने लगभग 12 किमी तक घसीटा था, जिसमें उसकी मौत हो गई थी। वहीं इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया था। इसके बाद शहर में निगरानी की खामियों की बड़े स्तर पर समीक्षा की गई थी।

गृह मंत्रालय ने दिया था ऑडिट करने का निर्देश

पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, कंझावाला मामले के बाद गृह मंत्रालय ने संवेदनशील इलाकों का ऑडिट करने का निर्देश दिया था। जहां पाया कि लगभग 10 हजार अतिरिक्त कैमरों की जरूरत है। अब यह परियोजना विभिन्न चरणों में लागू की जा रही है। सबसे पहले ज्यादा जोखिम और घनी आबादी वाले इलाकों में काम किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: हापुड़ में बारिश का कहर: कच्चे मकान की छत गिरने से एक की मौत, आधा दर्जन घायल

अधिकारी के मुताबिक, पहले चरण में कुल 3500 कैमरे (Safe City Project) लगाए जाएंगे। इनमें बुलेट कैमरे, स्वचालित नंबर प्लेट पहचान (ANPR)कैमरे, फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम (FRS)कैमरे और पैन-टिल्ट-जूम यानी (PTZ)कैमरे शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि इसके अलावा इस परियोजना में 200 गनशॉट डिटेक्शन सिस्टम और 300 पब्लिक एड्रेस सिस्टम शामिल हैं।

यह भी देखें: Thook Jihad: थूक जिहाद पर सियासत गरम, गाजियाबाद बना सेंटर ऑफ कंट्रोवर्सी |

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

27 minutes ago

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

2 hours ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

3 hours ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

3 hours ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

3 hours ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

3 hours ago