UP News
UP News: यूपी में योगी सरकार भले ही बेहतर कानून व्यवस्था और स्वास्थ्य व्यवस्था के दावे करती हो। लेकिन जमीनी हकीकत की तस्वीरें कुछ और ही बयां करती हैं। इसी कड़ी में प्रदेश के रायबरेली शहर में लोगों को इलाज के दौरान छोटी-छोटी सुविधाओं के लिए मोहताज होना पड़ रहा है।
बत दें कि रायबरेली के जिला अस्पताल में लोग अपना इलाज करवाने के लिए तो जा रहे हैं, लेकिन वहां जाकर उन्हें और भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए जिला अस्पताल को हर साल रोगी कल्याण समिति के जरिए लाखों रुपये मिलते हैं, लेकिन अस्पताल प्रशासन मरीजों को सुविधाएं मुहैया कराने में खरा नहीं उतर पाता।
अस्पताल की तरफ से इतनी लापारवाही हो गई है कि ठंड से बचने के लिए मरीजों को अपने घरों से कंबल लाने पड़ रहे हैं, और उनका ही इस्तेमाल मरीज कर रहे हैं। इन सारी लापारवाही से अस्पताल प्रशासन की कलई उजागर होने के साथ ही सरकार की मंशा भी पानी फीर रहा है। खबरों की मानें तो ठंड बढ़ने के बाद भी गोदामों से कंबलों को बाहर नहीं निकला गया है। बस Formality के लिए कुछ कंबलों को वार्डों में रखवा दिया गया है।
इतना नहीं इमरजेंसी वार्ड से लेकर किसी भी दूसरे वार्ड में जाकर अस्पताल प्रशासन की मनमानी साफ देखी जा सकती है। बेडों पर लेटे कुछ ही मरीजों को ही अस्पताल से कंबल मिले हुए हैं, बाकि सब अपने घर से लाए कंबलों का ही इस्तेमाल कर रहे हैं। मरीजों का कहना है कि अस्पताल वाले ऐसा इसलिए कर रहे हैं, ताकि कंबल गंदे न हों। हालांकि इसका खामियाजा मरीजों को भोगना पड़ रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल के महिला वार्ड में आठ महिलाएं भर्ती हैं। लेकिन किसी को भी कबंल नहीं दिया गया है, बल्कि सभी लोग घरों से कंबल मंगवाकर ओढ़ने को मजबूर हैं। मरीजों के तीमारदारों का कहना है कि अस्पताल के कंबल बदबू कर रहे हैं। इसीलिए घर से कंबल लेकर आए हैं।
ये भी पढ़ेें: पलटूराम’ से ‘किंगमेकर’ तक नीतीश कुमार ने ऐसे पलट दीं बिहार की सियासी बिसात, विपक्ष रह गया हक्का-बक्का
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…